Google Pixel 11a: Google 12 अगस्त को ग्लोबल लेवल पर Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन लोगों का ध्यान कंपनी के अगले किफायती (अफोर्डेबल) स्मार्टफोन पर भी है। ऐसी चर्चा है कि अमेरिका की यह टेक कंपनी अगले साल कभी भी Pixel 11a लॉन्च कर सकती है। अब वहीं, एक नए लीक में इसके खास हार्डवेयर फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इसमें आपको नए Tensor चिपसेट, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बेहतर कनेक्टिविटी के साथ, आने वाले A-सीरीज में पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। यहां Google Pixel 11a के लेटेस्ट लीक के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है।
Google Pixel 11a स्पेसिफिकेशन्स और कलर्स (लीक)
टेलीग्राम पर जानकारी शेयर करने वाले टिपस्टर 'मिस्ट्री लीक्स' (Mystery Leaks) के अनुसार, Pixel 11a (जिसका इंटरनल कोडनेम 'Formosan' है) के Google के नए जनरेशन Tensor G6 प्रोसेसर (कोडनेम 'Malibu') के साथ आने की उम्मीद है। यह चिपसेट Titan M3 सिक्योरिटी चिप के साथ काम करेगा, जिससे ऑन-डिवाइस सिक्योरिटी पर Google का फोकस बना रहेगा।
लीक से पता चलता है कि इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का Full HD+ डिस्प्ले होगा। अगर यह जानकारी सही है, तो स्क्रीन 2,250 निट्स तक की HDR ब्राइटनेस और 3,350 निट्स की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस दे सकती है, जो इसे पिछले Pixel A-सीरीज स्मार्टफोन से ज्यादा ब्राइट बनाती है।
एक और बड़ा बदलाव Samsung के Exynos मॉडेम को छोड़कर किसी दूसरे मॉडेम को अपनाना हो सकता है। खबर है कि सुंदर पिचाई की अगुवाई वाली कंपनी MediaTek M90 मॉडेम इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। उम्मीद है कि इससे बेहतर कनेक्टिविटी, ज्यादा स्टेबल नेटवर्क और बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस मिलेगी। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि Pixel 11 लाइनअप के बाकी मॉडल्स में भी यही मॉडेम इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो, लीक से पता चलता है कि इसमें एक नया फ्रंट-फेसिंग सेंसर होगा, जिसे अंदरूनी तौर पर "dokkaebi" कहा जा रहा है। हालांकि, रियर कैमरों के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि Apple की यह कंपीटीटर कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी फ्लैगशिप जैसी इमेज क्वालिटी देने के लिए अपनी कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जारी रखेगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Google ने Face Unlock को बेहतर बनाया है, जिससे यह पहले के वर्जन की तुलना में तेज, ज्यादा सुरक्षित और कम रोशनी वाली जगहों पर ज्यादा भरोसेमंद हो गया है।
लीक हुई अन्य स्पेसिफिकेशन्स में 8GB RAM और 4870mAh की बैटरी शामिल है। डिजाइन की बात करें तो, Pixel 11a चार कलर ऑप्शन में आ सकता है: Obsidian (ब्लैक), Olive (ग्रीन), Frost (पर्पल) और Fog (सिल्वर)।
Google Pixel 11a का लॉन्च टाइमलाइन
हालांकि, Google ने अभी तक इस डिवाइस के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 11a को मार्च 2027 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।