Google Pixel Buds 2a भारत में लॉन्च, ANC और कई बेहतरीन फीचर से है लैस, जानें कीमत

Google Pixel Buds 2a: Google ने भारत में अपने नए Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोन्स और Pixel Watch 4 के साथ Pixel Buds 2a को पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स बैटरी बैकअप और साउंड क्वालिटी के मामले में शानदार एक्सपीरियंस देंगे।

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
Google Pixel Buds 2a भारत में लॉन्च

Google Pixel Buds 2a: Google ने भारत में अपने नए Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोन्स और Pixel Watch 4 के साथ Pixel Buds 2a को पेश कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स बैटरी बैकअप और साउंड क्वालिटी के मामले में शानदार एक्सपीरियंस देंगे। इसमें चार्जिंग केस के साथ 27 घंटे तक का बैकअप मिलता है, जबकि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) ऑन करने पर यह समय घटकर 20 घंटे रह जाता है। गूगल ने इसमें Silent Seal 1.5 तकनीक भी दी है, जो यूजर के कानों के शेप के हिसाब से एडजस्ट होकर आरामदायक फिट प्रदान करती है।

Google Pixel Buds 2a के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • नए Pixel Buds 2a में 11mm डायनामिक ड्राइवर्स और गूगल का Tensor A1 चिप दिया गया है। इसमें Adaptive ANC के साथ ट्रांसपेरेंसी मोड और Silent Seal 1.5 का सपोर्ट मिलता है। क्लियर कॉलिंग अनुभव के लिए इसमें ड्यूल माइक्रोफोन और विंड-ब्लॉकिंग मेष कवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.4 को सपोर्ट करता है और इन-ईयर डिटेक्शन के लिए IR प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। केस में हॉल सेंसर और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
  • बैटरी बैकअप की बात करें तो ANC ऑन करने पर ईयरबड्स 7 घंटे तक और ऑफ करने पर 10 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किए जा सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो Pixel Buds 2a हेडसेट IP54 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट है। वहीं, केस IPX4 रेटिंग के साथ मिलता है। हर ईयरबड का वजन 4.7 ग्राम है, जबकि केस सहित पूरा सेट 47.6 ग्राम का है।
  • गूगल ने इस नए प्रोडक्ट को खासतौर पर प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस और लंबे इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है। ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो पावरफुल बैटरी और एडवांस्ड ANC फीचर वाले TWS ईयरबड्स की तलाश में हैं।

Google Pixel Buds 2a की कीमत


भारत में Pixel Buds 2a की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह हेजल और आइरिस कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। वहीं, Pixel Buds Pro 2 को भी अब एक नए मूनस्टोन शेड में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 22,900 रुपये है। यह पहले से मौजूद हेजल, पेओनी, पोर्सिलेन और विंटरग्रीन कलर ऑप्शन्स के साथ बिकेगा। खास बात यह है कि इसमें अब एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए Adaptive Audio सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च, Tensor G5 चिप और AI फोटोग्राफी फीचर्स से लैस; कीमत के साथ जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।