Get App

Haier S90 Series 100-inch QLED TV: Haier ने लॉन्च किया नया 4K Smart TV, अब घर में मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस

Haier S90 Series 100-inch QLED TV: घर में सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस लेने के लिए बड़ा Smart TV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हायर का नया टीवी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हायर ने भारतीय बाजार में 100 इंच का S90 सीरीज QLED टीवी लॉन्च किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 5:32 PM
Haier S90 Series 100-inch QLED TV: Haier ने लॉन्च किया नया 4K Smart TV, अब घर में मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस
Haier ने लॉन्च किया नया 4K Smart TV, अब घर में मिलेगा सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस

Haier S90 Series 100-inch QLED TV: घर में सिनेमा हॉल जैसा एक्सपीरियंस लेने के लिए बड़ा Smart TV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हायर का नया टीवी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हायर ने भारतीय बाजार में 100 इंच का S90 सीरीज QLED टीवी लॉन्च किया है। इसमें 55W का दमदार साउंड, आई-केयर टेक्नोलॉजी, 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और AI फीचर्स का सपोर्ट है। यह टीवी घर में मौजूद कनेक्टेड डिवाइस को भी कंट्रोल करता है। कंपनी टीवी पर पूरे 3 साल की वारंटी दे रही है। चलिए अब Haier S90 Series के फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्मार्ट टीवी के सभी खास फीचर्स

कंपनी के इस टीवी में 100 इंच का स्क्रीन मिलता है। इसका पिक्सल रेजलूशन 3840 x 2160, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 nits है। इसमें कई गेमिंग फीचर्स मिलते हैं, जिसमें VRR, ALLM, Game Menu, AMD FreeSync Premium Pro शामिल हैं। बड़ी स्क्रीन वाला यह टीवी 55W के स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। यह गूगल टीवी Android 14 पर रन करता है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टीवी एआई स्मार्ट वॉइस के साथ आता है। इसमें dolby Vision, सपोर्ट, गेम, एमर्जी सेविंग जैसे कई मोड मिलते हैं।

इसमें मौजूद अल्ट्रा क्रिस्टल-ब्लैक पैनल 10,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल प्रदान करता है। आई कम्फर्ट+, TÜV लो ब्लू लाइट, AI एम्बिएंट सेंसिंग और फ्लिकर-फ्री तकनीक जैसी आई-केयर टेक्नोलॉजी यूजर की आंखों के तनाव को कम करने के लिए ब्राइटनेस और कलर टेम्परेचर को खुद एडजस्ट करती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें