Android to iPhone Contacts Transfer: Android से Apple डिवाइस पर स्विच करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में Google और Apple दोनों ने यूजर्स के लिए एक डिवाइस इकोसिस्टम से दूसरे में जाना आसान बना दिया है। 2015 में, Apple ने अपना पहला Android ऐप 'Move to iOS' लॉन्च किया था, जो यूजर्स को Android फोन से iPhone पर अपना डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। यह ऐप तब काम आता है जब यूजर्स Android फोन से नए iPhone पर स्विच करते समय उसे सेट अप कर रहे होते हैं। ऐसे में, यूजर्स अपना नया iPhone सेट अप करने के बाद भी Android फोन से अपने ऐप्स, कॉन्टैक्ट्स और दूसरी फाइलों को iPhone पर ट्रांसफर कर सकते हैं।
