Get App

HONOR Magic V Flip2 Launch: HONOR ने लॉन्च किया Magic V Flip2 स्मार्टफोन, AI फीचर से है लैस, जानें कीमत

HONOR Magic V Flip2 Launch: HONOR ने अपना एक नया स्मार्टफोन Magic V Flip2 लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को चीन में आयोजित एक इवेंट में पेश किया। इसमें 6.82-inch FHD+ 1-120Hz LTPO OLED स्क्रीन और AI फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 5:48 PM
HONOR Magic V Flip2 Launch: HONOR ने लॉन्च किया Magic V Flip2 स्मार्टफोन, AI फीचर से है लैस, जानें कीमत
HONOR ने लॉन्च किया Magic V Flip2 स्मार्टफोन

HONOR Magic V Flip2 Launch: HONOR ने अपना एक नया स्मार्टफोन Magic V Flip2 लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को चीन में आयोजित एक इवेंट में पेश किया। इसमें 6.82-inch FHD+ 1-120Hz LTPO OLED स्क्रीन और AI फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0.1 मिलेगा, जो फोन को पावर देगा। Magic V Flip2 को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत फोन के स्टोरेज और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से अलग-अलग है।

HONOR Magic V Flip2 Launch के स्पेसिफिकेशन्स

  • HONOR Magic V Flip2 में 6.82-inch की मेन OLED स्क्रीन है, जिसमें Full HD+ रिजॉल्यूशन, HDR10+ और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन में 4-inch की कवर OLED स्क्रीन भी है, जिसमें 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं।
  • फोन की कवर स्क्रीन में नए इंटरैक्टिव फीचर हैं, जिनमें नौ एनिमेटेड पेट्स वाली एक पर्सनलाइज्ड थीम भी शामिल है, जो एयर जेस्चर्स पर रिएक्ट करते हैं। वहीं, कवर स्क्रीन में कई AI पावर्ड फीचर भी दिए गए हैं, जैसे वन-क्लिक स्मार्ट रिप्लाई, AI इंटरप्रेटर और मैजिक कैप्सूल।
  • इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें RF एन्हांसमेंट Chip C1+ और एनर्जी एफिशिएंट एन्हांसमेंट Chip E2 भी दिया गया है। HONOR Magic V Flip2 स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0.1 पर चलता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें