Honor का नया पावरफुल फोन लॉन्च, 8,560mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ

Honor ने X70 लाइनअप का विस्तार करते हुए एक नया मॉडल पेश किया है, जिसका नाम Honor X70 Pro Max है। बता दें कि इस लाइनअप में पहले से ही Honor X70 और Honor X70i शामिल हैं। इस नए हैंडसेट में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन और 8,560mAh की बैटरी दी गई है।

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 4:07 PM
Honor का 5G फोन लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और स्नैपड्रगन प्रोसेसर भी

Honor X70 Pro Max: Honor ने X70 लाइनअप का विस्तार करते हुए एक नया मॉडल पेश किया है, जिसका नाम Honor X70 Pro Max है। बता दें कि इस लाइनअप में पहले से ही Honor X70 और Honor X70i शामिल हैं। इस नए हैंडसेट में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 8,560mAh की बैटरी दी गई है। अब चलिए जानते हैं Honor X70 Pro Max के फीचर्स और कीमत के बारे में।

Honor X70 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

Honor X70 Pro Max में 6.79-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जो 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसके अलावा, फोन के पैनल में 3,840Hz PWM डिमिंग, DCI-P3 वाइड कलर गैमट कवरेज और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition चिपसेट और Adreno 810 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 8GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।


इसके साथ ही डिवाइस में AI Defocus Eye Protection, Natural Light-like Eye Protection, AI Sleep Aid Display, Hardware-level Low Blue Light और Ultra Dark Mode जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

Honor X70 Pro Max के कैमरा स्पेक्स

कैमरे की बात करें तो, इस फोन f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) वाला 50MP का रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर और 2D फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट वाला 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा, फोन में 8,560mAh की ‘Qinghai Lake’ लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी मिल रही है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Honor X70 Pro Max की कीमत

Honor X70 Pro Max के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 28 हजार रुपये है। वहीं, डिवाइस के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 यानी लगभग 33,600 रुपये है।

यह डिवाइस चार कलर ऑप्शन Phantom Purple, Sunburst Gold, Bamboo Green और Phantom Night Black में लॉन्च किया गया है। फिलहाल, यह हैंडसेट केवल चीन में बेचा जा रहा है और कंपनी ने अभी तक इसके दूसरे मार्केट में लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च, 7,540mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ मचाया धमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।