Honor ने लॉन्च किए धांसू गेमिंग लैपटॉप, मिलेगा AI फीचर्स और हाई-एंड GPU, जानें कीमत
Honor ने गुरुवार को चीन में Honor Win H9 और Honor Win H7 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया किए हैं। ये लैपटॉप Intel Core HX-सीरीज प्रोसेसर और Nvidia RTX 50-सीरीज GPU के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
Honor ने गुरुवार को चीन में Honor Win H9 और Honor Win H7 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया किए हैं। ये लैपटॉप Intel Core HX-सीरीज प्रोसेसर और Nvidia RTX 50-सीरीज GPU के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें Core Ultra 9 290HX Plus चिप्स के साथ RTX 5070 Ti ग्राफिक्स, हाई रिफ्रेश रेट वाली 16-इंच डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी गई हैं। दोनों मॉडल तेज परफॉर्मेंस, AI-असिस्टेड फीचर्स और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट पर फोकस करते हैं, साथ ही गेमिंग और प्रोडक्टिविटी वर्कलोड के लिए फास्ट चार्जिंग और मॉडर्न कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी ऑफर करते हैं।
Honor Win H7 और Honor Win H9 गेमिंग लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता
Honor Win H9 गेमिंग लैपटॉप चीन में CNY 11,999 (करीब ₹1,64,900) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह Ultra 7 251HX और RTX 5060 वाले वेरिएंट की कीमत है। Ultra 9 290HX Plus और RTX 5060 वाला मॉडल CNY 13,499 (करीब ₹1,85,400) में मिलता है। वहीं RTX 5070 वाला वेरिएंट CNY 14,699 (करीब ₹2,02,300) में और RTX 5070 Ti मॉडल CNY 18,499 (करीब ₹2,54,600) में उपलब्ध है।
दूसरी तरफ Honor Win H7 की शुरुआती कीमत CNY 9,199 (करीब ₹1,26,600) है, जिसमें Core i7-14650HX और RTX 5060 मिलता है। इसका RTX 5070 वेरिएंट CNY 10,999 (करीब ₹1,51,400) में आता है। शुरुआती बिक्री के दौरान इनकी कीमत थोड़ी कम रखी गई है और कुछ जगहों पर सरकारी सब्सिडी के कारण इनकी कीमत और भी कम हो सकती है।
Honor Win H9 Flash White और Black Sea कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि Honor Win H7 Black कलर में आता है। Win H7 चीन में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि Honor Win H9 6 से 10 मई तक Honor Mall, ऑथराइज्ड स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Honor Win H7 और Honor Win H9 गेमिंग लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Honor Win H7 और Win H9 दोनों लैपटॉप में 16 इंच का IPS LCD पैनल है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रेजोल्यूशन 2560x1600 है। Honor Win 9 में 300Hz तक की रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, जबकि Win 7 में 180Hz तक की रिफ्रेश रेट, 100% sRGB कलर कवरेज और लगभग समान ब्राइटनेस मिलती है।
Honor Win H9 में Intel Core Ultra 7 251HX या Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर लगे हैं, जिनके साथ Nvidia RTX 5060, RTX 5070 या RTX 5070 Ti GPU दिए गए हैं। Honor Win H7 में Intel Core i7-14650HX CPU के साथ RTX 5060 या RTX 5070 ग्राफिक्स कार्ड दिए गए हैं। दोनों मॉडल 32GB तक DDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं और Windows 11 Home पर चलते हैं। इनमें Honor के AI फीचर्स, जैसे YOYO Assistant और सिस्टम-लेवल ऑप्टिमाइजेशन टूल्स भी शामिल हैं, हालांकि, NPU के स्पेसिफिकेशन्स का अलग से जिक्र नहीं किया गया है।
दोनों लैपटॉप में 1MP का फ्रंट कैमरा, Nahimic ऑडियो वाले डुअल स्पीकर और बिल्ट-इन माइक्रोफोन हैं, हालांकि Win 7 में सिंगल माइक सेटअप है जबकि Win 9 में डुअल माइक हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, USB-C पोर्ट, कई USB-A पोर्ट, HDMI 2.1, RJ45 Ethernet और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। Win H9 में Thunderbolt 4 पोर्ट भी है। दोनों लैपटॉप में फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड हैं, Win H9 में RGB लाइटिंग भी है। इनमें कई फीचर्स भी समान हैं, जिनमें मल्टी-डिवाइस कोलैबोरेशन टूल्स, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन सॉफ्टवेयर और AI-असिस्टेड टूल्स शामिल हैं।
Honor Win H9 में 92Wh की बैटरी है जो 30 मिनट में 60% प्रतिशत तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि Win H7 में 80Wh की बैटरी है जो 30 मिनट में 70% तक चार्ज हो जाती है। दोनों लैपटॉप को टेस्ट कंडीशन में पूरे दिन ऑफिस काम के लिए इस्तेमाल करने लायक बताया गया है।
वजन की बात करें तो Win H9 का वजन लगभग 2.34kg से 2.38kg के बीच है, जो इसके कलर पर निर्भर करता है। जबकि Win H7 का वजन करीब 2.27kg है। दोनों लैपटॉप की बनावट लगभग एक जैसी है, जिनकी मोटाई 25mm से 27mm के बीच है।