GST Registration Cancellation: गुड एंड सर्विसज टैक्स (GST) भारत में 2017 में लागू हुआ था। इस नए टैक्स सिस्टम ने वैल्यू एडेड टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, चुंगी शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और मनोरंजन कर जैसी कई कर प्रणालियों को खत्म कर दिया। जिससे अब एक ही सामान पर बार-बार टैक्स देने की जरूरत नहीं रही। इससे देश में टैक्स प्रणाली आसान हो गई है।
वहीं, टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए किसी भी व्यक्ति या कंपनी को GST पोर्टल पर रजिस्टर करना होता है। लेकिन अगर कोई बिजनेस बंद हो जाता है, तो आप अपना या अपनी कंपनी का GST रजिस्ट्रेशन घर बैठे ऑनलाइन ही रद्द कर सकते हैं।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आप अपना GST रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे कैंसिल कर सकते हैं, तो हमने आपके लिए एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड तैयार की है ताकि आप प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें।
आपको GST रजिस्ट्रेशन कब कैंसिल करना चाहिए?
कई बार ऐसे हालात बनते हैं जब आपको अपना GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की जरूरत पड़ सकती है। GST पोर्टल के अनुसार अगर आपके बिजनेस के नियम में कोई बदलाव होता है और इसके कारण PAN भी बदल जाता है, तो ऐसी स्थिति में GST रजिस्ट्रेशन कैंसल किया जा सकता है। इसके अलावा, जब आप टैक्स देने के लिए उत्तरदायी नहीं रह जाते हैं, या बिजनेस बंद हो जाता है, या फिर व्यापारिक गतिविधियां बंद हो जाती हैं, तब भी आप रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने का अनुरोध कर सकते हैं।
दूसरी ओर, आप अपना GST रजिस्ट्रेशन तब भी कैंसिल कर सकते हैं जब बिजनेस के मालिक की मृत्यु हो जाए। इसके अलावा, अगर बिजनेस का ट्रांसफर किसी और वजह से होता है, जैसे कि विलय (merger), एकीकरण, विभाजन, बिक्री या लीज तब भी GST रजिस्ट्रेशन को कैंसिल किया जा सकता है।
GST पोर्टल का उपयोग करके ऑनलाइन GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कैसे करें: