AI Chatbot: अपना ChatGPT अकाउंट कैसे करें डिलीट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

AI Chatbot: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट का यूज ज्यादा बढ़ गया है। चाहे स्कूल, कॉलेज या ऑफिस हो हर जगह इसी का उपयोग किया जा रहा है। क्योंकि ये हमारा काम जल्दी पूरा करने में मदद करते हैं और कई काम आसान बना देते हैं।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
अपना ChatGPT अकाउंट कैसे करें डिलीट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

AI Chatbot: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट का यूज ज्यादा बढ़ गया है। चाहे स्कूल, कॉलेज या ऑफिस हो हर जगह इसी का उपयोग किया जा रहा है। क्योंकि ये हमारा काम जल्दी पूरा करने में मदद करते हैं और कई काम आसान बना देते हैं।

ChatGPT सबसे लोकप्रिय AI टूल्स में से एक है, जिसे दुनिया भर में लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन AI का ज्यादा इस्तेमाल कुछ नुकसान भी कर सकता है। अगर आप हर काम के लिए ChatGPT पर निर्भर हो जाते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपकी खुद की सोचने की क्षमता, क्रिएटिविटी और समस्या सुलझाने की शक्ति प्रभावित हो सकती है।

खुद जवाब ढूंढने के बजाय आप आइडियाज, जानकारी और निर्णयों के लिए AI पर डिपेंड होने लगते हैं। समय के साथ, आपकी खुद की सोचने, नई चीजें सीखने और क्रिएटिव करने की क्षमता कम हो सकती है।


ऐसे में AI से कुछ समय के लिए दूरी बनाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। थोड़े समय का ब्रेक आपको अपने विचारों से फिर से जुड़ने, ध्यान बेहतर करने और अपनी क्षमताओं पर भरोसा वापस पाने में मदद करता है।

कुछ यूजर्स के लिए, ChatGPT अकाउंट डिलीट करना, निर्भरता कम करने और नई शुरुआत करने का साफ तरीका होता है। इस गाइड से आप समझ पाएंगे कि आप अपना ChatGPT अकाउंट कैसे डिलीट कर सकते हैं।

अपने पीसी और लैपटॉप से डिलीट करें अकाउंट

  1. अपने लैपटॉप में, किसी भी ब्राउजर में ChatGPT खोलें। ध्यान रखें कि आप अपने सही Email ID से लॉग इन हों।
  2. स्क्रीन के नीचे बाई ओर अपने प्रोफाइल पर क्लिक करें, जहां आपको ‘Settings’ का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  3. 'Settings' पर क्लिक करने के बाद, एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको 'Account' का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  4. 'Account' पर क्लिक करने के बाद नीचे स्क्रॉल करें। आपको Delete Account का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें और अकाउंट डिलीट कर दें।

अपने स्मार्टफोन से डिलीट करें अकाउंट

  1. अपने Android या iOS डिवाइस में ChatGPT खोलें। ध्यान रखें कि आप अपने सही Email ID से लॉग इन हों।
  2. ऊपर बाईं ओर दिए गए दो लाइन पर टैप करें। यहां आपको New Chat, Images और आपकी पुरानी चैट्स जैसे विकल्प दिखेंगे।
  3. अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें, जिससे ChatGPT की सभी सेटिंग्स खुल जाएंगी। नीचे स्क्रॉल करें जहां आपको 'Data Controls’ का ऑप्शन मिलेगा।
  4. 'Data Controls’ के अंदर आपको 'Delete OpenAI Account' का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें, और इससे आपका ChatGPT का अकाउंट हमेश के लिए डिलीट हो जाएगा।

नोट:

  • अकाउंट डिलीट करने के बाद उसे दोबारा वापस नहीं लाया जा सकता।
  • अगर आपने Google Play Store के जरिए कोई सब्सक्रिप्शन लिया है, तो आपको उसे अलग से कैंसिल करना होगा।
  • आप नया खाता बनाने के लिए उसी Email ID या फोन नंबर का उपयोग नहीं कर सकते।
  • OpenAI के सभी ऐप्स से आपका सारा डेटा हटा दिया जाएगा।
  • 'Delete' पर क्लिक करने के बाद, आपका डेटा पूरी तरह से हटाए जाने में लगभग 30 दिन लगेंगे।

यह भी पढ़ें: सरकार ने ग्रोक के दुरुपयोग पर एलॉन मस्क के एक्स को दूसरा नोटिस भेजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।