Credit Cards

Huawei Nova Flip S स्मार्टफोन चीन में लॉन्च, मिलेगा 6.94 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 50MP का कैमरा, जानें कीमत

Huawei Nova Flip S: Huawei ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nova Flip S को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.94 इंच का इंटरनल स्क्रीन और 2.14 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन में 50 MP का डुअल रियर कैमरा, 32 MP का सेल्फी शूटर और 4,400mAh की बैटरी दी गई है।

अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
Huawei Nova Flip S स्मार्टफोन चीन में लॉन्च, मिलेगा 6.94 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 50MP का कैमरा

Huawei Nova Flip S: Huawei ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nova Flip S को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.94 इंच का इंटरनल स्क्रीन और 2.14 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन में 50 MP का डुअल रियर कैमरा, 32 MP का सेल्फी शूटर और 4,400mAh की बैटरी दी गई है। चलिए अब जानते हैं Huawei Nova Flip S में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

Huawei Nova Flip S की कीमत और कलर ऑप्शन्स

Huawei Nova Flip S के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,388 (लगभग 41,900 रुपये) है। जबकि, 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,688 (लगभग 45,600 रुपये) रखी गई है। ये फोन 6 कलर ऑप्शन New Green, Zero White, Sakura Pink, Star Black, Sky Blue और Feather Sand Black में उपलब्ध है।


Huawei Nova Flip S के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Huawei Nova Flip S में 6.94 इंच का फुल-HD+ (2690×1136 पिक्सल) OLED फोल्डेबल इंटरनल डिस्प्ले और 2.14 इंच का OLED कवर स्क्रीन दिया गया है। दोनों ही डिस्प्ले राउंड कॉर्नर डिजाइन के साथ आते हैं, जबकि आउटर स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 480×480 पिक्सल है। मेन स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करती है और इसमें 120Hz LTPO एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 1440Hz हाई-फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग, और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है। इन फीचर्स की वजह से डिस्प्ले न केवल अधिक स्मूद और रेस्पॉन्सिव बनता है, बल्कि बेहतर कलर एक्युरेसी और विजुअल एक्सपीरियंस भी देता है।

Huawei Nova Flip S में Kirin 8000 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो स्टैंडर्ड Nova Flip मॉडल में मिलता है। ये फोन दो 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध है। साथ ही ये फोन HarmonyOS 5.1 पर रन करता है। इसके अलावा, फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन अनफोल्ड होने पर 6.88mm थिक है और इसका वजन 195 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो Huawei Nova Flip S में 50 MP का प्राइमरी कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इनर स्क्रीन पर 32 MP का कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Amazon दिवाली सेल में Samsung Galaxy Z Fold 7 पर 13,000 रुपये की बंपर छूट, जानें कितनी हुई कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।