Realme GT 7 Pro पर मिल रही ₹15,000 तक की भारी छूट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Realme GT 7 Pro offer: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, Realme का GT 7 Pro आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। दरअसल, Flipkart Realme GT 7 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। यह फोन एक हाई-एंड गेमिंग स्मार्टफोन है।

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
Realme GT 7 Pro पर मिल रही ₹15,000 तक की भारी छूट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Realme GT 7 Pro offer: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, Realme का GT 7 Pro आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। दरअसल, Flipkart Realme GT 7 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। यह फोन एक हाई-एंड गेमिंग स्मार्टफोन है, जो बिना ज्यादा चार्ज किए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इस फोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5,800mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। चलिए अब जानते हैं इस फोन की कीमत और ऑफर के बारे में...

Realme GT 7 Pro पर ये है डील

Realme GT 7 Pro की पहले कीमत 59,999 रुपये थी, लेकिन Flipkart पर इस समय इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 44,498 रुपये है। यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मार्स ऑरेंज कलर में उपलब्ध है। आपको इस फोन पर बैंक ऑफर्स मिलेगा। साथ ही आप फोन को एक्सचेंज करके 33,300 रुपये तक की बचल कर सकते हैं। हालांकि, ये एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।


Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme GT 7 Pro में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision सपोर्ट और 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। ये स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है। फोन में 5,800mAh बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

रियलमी GT 7 Pro फोन एंड्रॉ़यड 15 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP52 रेटिंग है। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी GT 7 Pro में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स, जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड डायरेक्ट और यूएसबी टाइप सी है। फोन में सेंसर की बात की जाएं तो एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास/ मैगनेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कैमरे की बात करें तो GT 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Realme C85 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिल सकता है 8MP फ्रंट कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।