Sarvam AI: भारत में अब अपनी खुद की AI मॉडल बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि OpenAI और Google जैसी बड़ी टेक कंपनियों को टक्कर दी जा सके। अब, एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने न केवल यह कर दिखाया है, बल्कि दुनिया की बड़ी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। Sarvam AI को इस उपलब्धि का श्रेय जाता है, कम से कम कंपनी के CEO, प्रत्युष कुमार के बयान से तो यही लगता है, जिन्होंने अपने दावे को साबित करने के लिए एक टेस्ट चार्ट भी शेयर किया है।
