AI Caricature Trend: सोशल मीडिया पर छाया ChatGPT का नया 'कैरिकेचर' ट्रेंड, जानें कैसे बनाएं अपना खुद का डिजिटल कार्टून

ChatGPT Caricature Trend: यह ट्रेंड पूरी तरह से फ्री है और इसे बनाना बेहद आसान है। यह लोगों को खुद को एक नए और रचनात्मक अंदाज में पेश करने का मौका देता है। चाहे आप एक कूल वॉट्सऐप डीपी चाहते हों या अपने X हैंडल के लिए कुछ हटकर फोटो, यह AI टूल कुछ ही सेकंड में कमाल का कैरिकेचर बना देता है

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
इस ट्रेंड के पॉपुलर होने की बड़ी वजह यह है कि इसके लिए आपको किसी ड्राइंग स्किल या भारी-भरकम एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है

ChatGPT Caricature Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया AI ट्रेंड काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ChatGPT की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को मजेदार 'कैरिकेचर' में बदल रहे हैं। यह ट्रेंड सिर्फ एक फोटो फिल्टर नहीं है, बल्कि यह आपकी आदतों, आपके प्रोफेशन और आपके व्यक्तित्व को एक कार्टून के रूप में दर्शाता है। लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि अब इंस्टाग्राम से लेकर लिंक्डइन तक, हर जगह ये रंगीन और फनी कार्टून प्रोफाइल पिक्चर के रूप में नजर आ रहे है।

क्या है 'ChatGPT कैरिकेचर' ट्रेंड?

आसान भाषा में कहें तो, इसमें यूजर्स ChatGPT पर अपनी एक फोटो अपलोड करते हैं और AI से उसे कैरिकेचर में बदलने को कहते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें चेहरा तो आपका होता है, लेकिन फीचर्स को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि लोग इसमें अपनी डेली लाइफ स्टाइल भी जुड़वा रहे हैं। जैसे- एक पत्रकार के हाथ में कॉफी और नोटबुक, एक इंजीनियर के पास लैपटॉप या एक फिटनेस फ्रीक को जिम के बैकग्राउंड के साथ दिखाया जा रहा है। यही 'पर्सनल टच' इस ट्रेंड को वायरल बना रहा है।


इन 4 स्टेप्स में बनाइए अपना कैरिकेचर

इस ट्रेंड के पॉपुलर होने की बड़ी वजह यह है कि इसके लिए आपको किसी ड्राइंग स्किल या भारी-भरकम एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है। बस आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना है:

फोटो अपलोड करें: ChatGPT ओपन करें और अपनी एक क्लियर और अच्छी लाइट वाली फोटो अपलोड करें।

Prompt दें: फोटो अपलोड करने के बाद ChatGPT को बताएं कि आपको कैसा कैरिकेचर चाहिए। जैसे- मेरा एक कलरफुल कैरिकेचर बनाओ जिसमें मैं अपने ऑफिस में बैठा हूं।'

पर्सनलाइज करें: आप प्रॉम्प्ट जितना डिटेल में लिखेंगे (जैसे बैकग्राउंड कैसा हो, आपका मूड कैसा हो), रिजल्ट उतना ही बेहतर आएगा।

अपने हिसाब से चेंज करें: अगर आपको पहला रिजल्ट पसंद न आए, तो आप ChatGPT से उसमें सुधार करने या दोबारा बनाने को भी कह सकते हैं।

क्यों हर कोई इसे ट्राई कर रहा है?

यह ट्रेंड पूरी तरह से फ्री है और इसे बनाना बेहद आसान है। यह लोगों को खुद को एक नए और रचनात्मक अंदाज में पेश करने का मौका देता है। चाहे आप एक कूल वॉट्सऐप डीपी चाहते हों या अपने X हैंडल के लिए कुछ हटकर, यह AI टूल कुछ ही सेकंड में कमाल का कैरिकेचर बना देता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह बिना किसी मेहनत के आपको एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट जैसा रिजल्ट देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।