Major Security Alert: भारत सरकार ने विंडोज और ऑफिस यूजर्स के लिए जारी किया हाई सिक्योरिटी अलर्ट, ऐसे बचें

Major Security Alert: अगर आप भी विंडोज पीसी में ऑफिस या एज ब्राउजर यूज करते हैं, तो जोखिम है और एज्योर जैसे अन्य टूल्स भी हैकर्स की नजर में हैं। हैकर्स आपके पीसी को हैक कर सकते है संवेदनशील जानकारी प्राप्त कर सकते है और सिस्टम सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 7:12 PM
Story continues below Advertisement
कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स डिवाइस सेफ्टी को बायपास, डेटा चोरी और यहां तक कि सिस्टम क्रैश कर सकते है

Major Security Alert: भारतीय सरकार ने विंडोज और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने यह अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट लाखों विंडोज और ऑफिस यूजर्स के लिए संभावित खतरे को लेकर जारी हुआ है। आइए आपको बताते हैं क्या है नया अलर्ट और कौन-कौन हो सकता है इससे प्रभावित।

क्या कहा गया है अलर्ट में?

लेटेस्ट CERT-In अलर्ट को हाई-रिस्क रेटिंग मिली है और यह हमें सेफ्टी से जुड़े मुद्दों और वे यूजर्स को कैसे प्रभावित कर सकते हैं, इस बारे में जानकारी देता है। सरकार के नोट में कहा गया है कि, 'माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट्स में कई कमियों की सूचना मिली है, जो एक साइबर फ्रॉड करने वालों के लिए लूपहोल हो सकते है। इसकी मदद से हैकर्स आपके पीसी को हैक कर सकते है संवेदनशील जानकारी प्राप्त कर सकते है और सिस्टम सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।


साइबर हमलों के ये सभी तरीके यूजर्स, पर्सनल और बिजनेस दोनों सेगमेंट के लिए खतरनाक हो सकते है। इन कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स के लिए डिवाइस सेफ्टी को बायपास करना, डेटा चोरी करना और यहां तक कि सिस्टम क्रैश करना आसान हो सकता है।

क्या-क्या हो सकता है प्रभावित?

  • माइक्रोसॉफ्ट विंडोज (विंडोज 10, 11, विंडोज सर्वर 2008, 2012, 2016, 2019, 2022, 23H2 एडिशन, 2025)
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (ऑफिस 2016, 2019, ऑफिस ऑनलाइन सर्वर, माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्स फॉर एंटरप्राइज)
  • माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स
  • ब्राउजर (माइक्रोसॉफ्ट एज - क्रोमियम बेस्ड)
  • डेवलपर टूल्स (माइक्रोसॉफ्ट विजुअल स्टूडियो 2015, 2017, 2019, 2022, विजुअल स्टूडियो कोड के लिए पायथन एक्सटेंशन)
  • SQL सर्वर (माइक्रोसॉफ्ट SQL सर्वर 2016, 2017, 2019, 2022)
  • सिस्टम सेंटर
  • एक्स्टेंडेड सेफ्टी अपडेट पुराने माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट्स के लिए
  • एज्योर
  • एप्लीकेशन्स
  • माइक्रोसॉफ्ट टीम्स
  • रिमोट डेस्कटॉप क्लाइंट फॉर विंडोज डेस्कटॉप

बचाव का ये है उपाय

अगर आप भी विंडोज पीसी का यूज करते हैं, तो आप भी जोखिम में हैं। यदि आप ऑफिस, डायनेमिक्स या एज ब्राउजर का उपयोग करते हैं, तो जोखिम है और एज्योर जैसे अन्य टूल्स भी हैकर्स की नजर में हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इन कमियों को ठीक करने के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। कंपनी ने इन एप्स के लेटेस्ट अपडेट्स भी जारी कर दिए है। आप अपने पीसी की सेटिंग्स में जाएं, विंडोज को ऑटो-अपडेट एक्टिव करें और अपने पीसी को सुरक्षित रखने के लिए नए वर्जन को इंस्टॉल करने के लिए सिस्टम को रीबूट करें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि अपने सिस्टम को सेफ रखने के लिए इन सेफ्टी अपडेट्स को तुरंत इंस्टॉल करना बहुत जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।