Infinix GT 30 5G+ launch: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं जो स्टाइल में दमदार हो, गेमिंग के लिए बेहतरीन हो और कीमत में भी किफायती हो तो यह खबर आपके लिए हो सकता है। दरअसल, Infinix ने आज भारत में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। इसमें Cyber Mecha Design 2.0 मिलेगा, साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने इस फोन में इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी है। अब आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।
