6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Infinix Hot 60i 5G Launch: अगर आप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और आप चाहते हैं कि कम रेंज में आपको एक बेहतर फोन मिले तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, Infinix ने अपनी Hot 60 Series का किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 6.75 इंच बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है।

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और आप चाहते हैं कि कम रेंज आपको एक बेहतर फोन मिले तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, Infinix ने अपनी Hot 60 Series का किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 6.75 इंच बड़ी HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि Infinix Hot 60 Series को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। अब आइए आपको फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

Infinix Hot 60i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स Infinix Hot 60i 5G में 6.75-inch HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 670 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 90.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है। यह फोन डुअल-टोन डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है और इसमें IP64 रेटिंग के साथ TÜV सर्टिफिकेशन भी है जो 5 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस का वादा करता है। Infinix Hot 60i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Hot 60i 5G में 6.75-inch HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 670 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 90.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है। यह फोन डुअल-टोन डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है और इसमें IP64 रेटिंग के साथ TÜV सर्टिफिकेशन भी है जो 5 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस का वादा करता है।

ये स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड XOS 5.1 कस्टम UI के साथ काम करता है। ये फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और Mali-G57 GPU पर चलता है। Infinix Hot 60i 5G में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज दी गई है। मेमोरी को माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड XOS 5.1 कस्टम UI के साथ काम करता है। ये फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और Mali-G57 GPU पर चलता है। Infinix Hot 60i 5G में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज दी गई है। मेमोरी को माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Hot 60i 5G में कुछ शानदार AI फीचर्स Circle to Search, AI Call Translation, AI Summarisation, AI Writing Assistant, फोटो एडिटिंग के लिए AI Eraser और AI Wallpaper Generator जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन में Folax वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है। Infinix Hot 60i 5G में कुछ शानदार AI फीचर्स Circle to Search, AI Call Translation, AI Summarisation, AI Writing Assistant, फोटो एडिटिंग के लिए AI Eraser और AI Wallpaper Generator जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन में Folax वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है।


कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.64 x 77.67 x 8.14mm है और वजन 199 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.64 x 77.67 x 8.14mm है और वजन 199 ग्राम है।

कैसा है कैमरा? कैमरे की बात करें तो Infinix के इस मॉडल में f/1.6 अपर्चर और PDAF के साथ 50MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैसा है कैमरा?
कैमरे की बात करें तो Infinix के इस मॉडल में f/1.6 अपर्चर और PDAF के साथ 50MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Infinix Hot 60i 5G की कीमत और उपलब्धता भारत में Infinix Hot 60i 5G की कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,299 रुपये रखी गई है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ इसे 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 21 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगा। वहीं, ये Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन्स शैडो ब्लू, मानसून ग्रीन, प्लम रेड और स्लीक ब्लैक में आएगा। Infinix Hot 60i 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Infinix Hot 60i 5G की कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,299 रुपये रखी गई है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ इसे 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 21 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगा।
वहीं, ये Infinix Hot 60i 5G स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन्स शैडो ब्लू, मानसून ग्रीन, प्लम रेड और स्लीक ब्लैक में आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।