Get App

Infosys ने 2500 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स डिलीवर किए हैं, कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने जानकारी दी

इंफोसिस के चीफ डिलीवरी अफसर सतीश एचसी ने 16 अक्टूबर को दूसरी तिमाही के नतीजों के दौरान अर्निंग्स कॉल में बताया कि क्लाइंट्स बिजनेस में अब एआई का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। यह पायलट फेज के बाद का कदम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 8:56 PM
Infosys ने 2500 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स डिलीवर किए हैं, कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने जानकारी दी
इंफोसिस ने अपने खुद के बिजनेस में इस्तेमाल करने के लिए चार स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स (एसएलएम) बनाए हैं।

इंफोसिस ने 2,500 से ज्यादा जेनरेटिव एआई (जेन एआई) और 200 से ज्यादा एजेंटिक एआई प्रोजेक्ट्स ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए पूरे किए हैं। कंपनी के चीफ डिलीवरी अफसर सतीश एचसी ने 16 अक्टूबर को दूसरी तिमाही के नतीजों के दौरान अर्निंग्स कॉल में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लाइंट्स बिजनेस में अब एआई का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। यह पायलट फेज के बाद का कदम है।

क्लाइंट्स एआई का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं

सतीश ने कहा, "अपने कई पोर्टफोलियो के तहत हमने 2,500 से ज्यादा जेन एआई प्रोजेक्ट्स और 200 से ज्यादा एजेंटिक एआई प्रोजेक्ट्स अपने क्लाइंट्स के लिए डिलीवर किए हैं।" उन्होंने बताया कि एंटरप्राइजेज एआई का इस्तेमाल मॉडर्नाइजेशन, डिजिटल और ऑटोमेशन प्रोग्राम में कर रहे हैं। इंफोसिस का एआई प्लेटफॉर्म Topaz और प्रॉपरायटरी स्मॉल लैंग्वेजेज मॉडल्स इसमें मदद कर रहा है।

इंफोसिस ने खुद के लिए बनाए चार एसएलएम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें