Get App

Instagram Diwali Feature: इंस्टाग्राम का दिवाली स्पेशल फीचर, लालटेन, दीये और रंगोली अब आपके फोटो और वीडियो में

Instagram Diwali Feature: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नए और बेहतरीन फीचर्स लेकर आता रहता है। इस बार भी इंस्टाग्राम की तरफ से दिवाली को खास बनाने के लिए एक नया रीस्टाइल इफेक्ट्स फीचर लॉन्च किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने फोटो और वीडियो को और भी शानदार बना सकते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 18, 2025 पर 11:09 AM
Instagram Diwali Feature: इंस्टाग्राम का दिवाली स्पेशल फीचर, लालटेन, दीये और रंगोली अब आपके फोटो और वीडियो में
इंस्टाग्राम का दिवाली स्पेशल फीचर, लालटेन, दीये और रंगोली अब आपके फोटो और वीडियो में

Instagram Diwali Feature: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नए और बेहतरीन फीचर्स लेकर आता रहता है। इस बार भी इंस्टाग्राम की तरफ से दिवाली को खास बनाने के लिए एक नया रीस्टाइल इफेक्ट्स फीचर लॉन्च किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने फोटो और वीडियो को और भी शानदार बना सकते हैं। Meta AI की मदद से तैयार ये इफेक्ट्स अब इंस्टाग्राम स्टोरीज और एडिट्स ऐप में उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, ये इफेक्ट्स दिवाली की पारंपरिक चीजों जैसे आतिशबाजी, दीये और रंगोली से प्रेरित हैं।

दिवाली थीम से जुड़े इफेक्ट्स

इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से यूजर्स अपने फोटो और वीडियो में दिवाली के कलरफुल इफेक्ट्स को ऐड कर सकते हैं। इसमें कई तरह के कलर, टेक्सचर और मूड हैं, जो दिवाली के उत्सव से मेल खाते हैं। इंस्टाग्राम ने रीस्टाइल इफेक्ट्स फीचर में फोटो और वीडियो के लिए तीन-तीन खास इफेक्ट्स ऐड किए हैं। जैसे फोटो के लिए आतिशबाजी, दीये और रंगोली इफेक्ट्स, जबकि वीडियो के लिए लालेटन, गेंदे के फूल और रंगोली इफेक्ट्स जोड़े हैं। ये इफेक्ट्स भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में भी 29 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीस्टाइल का इस्तेमाल कैसे करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें