iOS 26.3 Update: Apple जल्द ही iOS 26.3 स्टेबल अपडेट लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल, पब्लिक बीटा रोलआउट के साथ ही हमें इस अपडेट में शामिल होने वाले फीचर्स का अंदाजा हो गया है। यह अपडेट उन फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देगा जिसे Apple iOS 26.2 में शामिल नहीं कर पाया था। चलिए, iOS 26.3 से जुड़ी उन सभी जानकारियों पर नजर डालते हैं जो ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, जैसे रिलीज डेट, सपोर्टेड डिवाइस, फीचर्स और भी बहुत कुछ।
Apple का iPhone के लिए iOS 26.3 ऑपरेटिंग सिस्टम फरवरी 2026 के पहले हफ्ते तक ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो जाएगा। हमारे अनुमान के अनुसार, स्टेबल अपडेट लगभग 6 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। मौजूदा स्थिति की बात करें तो, आप पब्लिक बीटा के लिए रजिस्ट्रेशन करके iOS 26.3 अपडेट के नए फीचर्स देख सकते हैं।
iOS 26.3 के लिए पूरी सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट
iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone Air, iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro. iPhone 16 Pro Max, iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE (2nd gen), iPhone SE (3rd gen)
iOS 26.3 में यूजर्स को कई बड़े और काम के अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इस अपडेट का सबसे अहम फीचर iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर को और बेहतर बनाना है। अब कॉन्टैक्ट्स, फोटोज और अन्य डेटा को Android फोन में ट्रांसफर करना पहले से ज्यादा आसान और स्मूथ होगा।
इसके अलावा, इस अपडेट में वेदर-बेस्ड लाइव वॉलपेपर भी शामिल होंगे जो आपकी लोकेशन और मौसम के हिसाब से अपने आप बदल जाएंगे। साथ ही, यूजर स्मार्टवॉच और अन्य गैर-Apple डिवाइसों पर भी नोटिफिकेशन फॉरवर्ड कर सकेंगे।