इस प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 Plus मिल रहा सस्ता, पा सकते हैं ₹18,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

iPhone 16 Plus Discount: अगर आप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इस समय Vijay Sales iPhone 16 Plus पर जबरदस्त डील दे रहा है। इस डिवाइस पर हजारों की छूट ले सकते हैं। हालांकि, ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर हो सकता है।

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement
इस प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 Plus मिल रहा सस्ता, पा सकते हैं ₹18,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

iPhone 16 Plus Discount: अगर आप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इस समय Vijay Sales iPhone 16 Plus पर जबरदस्त डील दे रहा है। इस डिवाइस पर हजारों की छूट ले सकते हैं। हालांकि, ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर हो सकता है, इसलिए ये डील बिलकुल भी मिस न करें। अब चलिए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

iPhone 16 Plus पर डिस्काउंट

iPhone 16 Plus को आप Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट से सिर्फ 71,890 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसे भारत में 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। मतलब, आपको डिवाइस पर सीधा-सीधा 18,010 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, फोन पर आपको बैंक ऑफर भी मिल रहा है। यानी, CICI बैंक क्रेडिट कार्ड और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।

iPhone 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स


iPhone 16 Plus में 6.7-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही फोन में पावरफुल Apple का A18 चिपसेट दिया जाएगा। यह डिवाइस एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ आता है। इसके साथ ही हैंडसेट को धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है।

कैमरे की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है। बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर दावा किया गया है कि ये डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 के फीचर्स लीक, मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 4, 16GB RAM और 9000mAh बैटरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।