अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Apple iPhone 17 Pro अभी Flipkart पर कम कीमत पर मिल रहा है, जो Apple के 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट से पहले खरीदारों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। 256GB वाले सिल्वर वेरिएंट, जिसकी लिस्टेड कीमत ₹1,32,900 है, उसे एक्सचेंज और बैंक ऑफर मिलाकर ₹90,250 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Flipkart ने iPhone 17 Pro (256GB) की कीमत घटाकर ₹1,32,900 कर दी है, जो इसकी मूल लिस्टेड कीमत ₹1,34,900 से पहले ही कम है। इसके अलावा, खरीदारों को प्रोडक्ट पेज पर ₹2,000 की तुरंत छूट भी मिलती है।
इस डील में सबसे ज्यादा बचत एक्सचेंज ऑफर के जरिए हो रही है। अगर ग्राहक अपना योग्य iPhone 16 एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें अधिकतम 35,650 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 7,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
जो खरीदार किश्तों में पेमेंट करना पसंद करते हैं, वे 'नो कॉस्ट EMI' प्लान भी चुन सकते हैं। इसमें पात्रता के आधार पर छह महीने के लिए मासिक किश्तें लगभग ₹15,542 से शुरू होती हैं।
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
iPhone 18 Pro का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में iPhone 17 Pro पर आने वाले दिनों में और डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। अगर आपको जरूरी तौर पर लेटेस्ट मॉडल की जरूरत नहीं है, तो यह डील मौजूदा iPhone 17 Pro को काफी कम कीमत में खरीदने का अच्छा मौका हो सकती है।
हालांकि, खरीदारों को ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा बचत एक्सचेंज किए जाने वाले फोन की कंडीशन और बैंक ऑफर के लिए पात्रता पर निर्भर करेगी।
बता दें कि एक्सचेंज की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप कौन-सा स्मार्टफोन एक्सचेंज कर रहे हैं। इसलिए हर ग्राहक के लिए अंतिम कीमत अलग हो सकती है। ऑर्डर करने से पहले एक्सचेंज वैल्यू और लागू बैंक या कार्ड ऑफर को जरूर चेक कर लेना बेहतर रहेगा।
Apple iPhone 17 Pro Flipkart डील