अगर आप Apple का iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फेस्टिव सीजन सेल में इसके 256GB मॉडल पर Croma की ओर से शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 17 Pro Max मॉडल को Croma स्टोर्स से 1,07,990 रुपये में खरीद सकते है। इस फोन में शानदार कैमरा, बेहतरीन डिस्प्ले और A19 Pro चिप जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में यह फोन कम कीमत में खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर और फीचर्स के बारे में। कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का लाभ
1,07,990 में खरीद सकते हैं फोन
Apple iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल Croma स्टोर्स पर 1,07,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की MRP 1,49,900 रुपये है, जबकि इसकी MOP 1,43,990 रुपये बताई गई है। ऑनलाइन ये फोन बैंक ऑफर और कैशबैक के बाद करीब 1,39,990 रुपये में मिल रहा है। चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत 4,000 रुपये का कैशबैक मिलने के बाद इसकी कीमत 1,39,990 रुपये रह जाती है। वहीं, अगर ग्राहक Croma स्टोर से फोन खरीदते हैं और एक्सचेंज ऑफर के लिए योग्य हैं, तो उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सकता है और यह डील उनके लिए और भी सस्ती पड़ सकती है।
Croma से iPhone 17 Pro Max खरीदने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल सकता है। इस ऑफर में 24,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 8,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,07,990 रुपये तक आ सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी। इसका लाभ वही ग्राहक उठा सकेंगे, जो Croma की तय शर्तों को पूरा करते हैं।
EMI पर भी ले सकते हैं फोन
iPhone 17 Pro Max 256GB को सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू रंगों में खरीदा जा सकता है। Croma स्टोर पर इस फोन के लिए EMI 12,443 रुपये प्रति माह से शुरू होती है, जबकि ऑनलाइन खरीदारी में EMI 23,332 रुपये से शुरू है। इसके अलावा, Croma Tata Neu कार्ड पर नियम और शर्तों के अनुसार 10% तक की बचत का फायदा भी मिल सकता है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज नहीं करना चाहते हैं, तो बैंक कैशबैक के बाद इसकी ऑनलाइन कीमत 1,39,990 रुपये है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के लिए योग्य ग्राहकों को यह फोन 1,07,990 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल सकता है।
क्यों खास है iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 3,000 nits तक की ब्राइटनेस देती है और फोन में आगे-पीछे Ceramic Shield की सुरक्षा मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, साथ ही 4x और 8x टेलीफोटो जूम का सपोर्ट मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह 4K 120fps और Dolby Vision सपोर्ट करता है, जबकि सेल्फी और व्लॉग के लिए 18MP का Center Stage कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में A19 Pro चिप और 12GB RAM है।
इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन 39 घंटे तक वीडियो चला सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 40W तक फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।