Get App

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro की कीमत घटकर हुई ₹56,990, जानें कैसे एक्सचेंज और कैशबैक का मिलेगा फायदा

अगर आप लंबे समय से Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक खास ऑफर आया है। Apple के एक अधिकृत रिटेलर के स्टोर पर यह फोन एक्सचेंज और दूसरे ऑफर्स का फायदा उठाकर 56,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 12, 2026 पर 1:29 PM
रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro की कीमत घटकर हुई ₹56,990, जानें कैसे एक्सचेंज और कैशबैक का मिलेगा फायदा
रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro की कीमत घटकर हुई ₹56,990, जानें कैसे एक्सचेंज और कैशबैक का मिलेगा फायदा

अगर आप लंबे समय से Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक खास ऑफर आया है। Apple के एक अधिकृत रिटेलर के स्टोर पर यह फोन एक्सचेंज और दूसरे ऑफर्स का फायदा उठाकर 56,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल सकता है। हालांकि, इस कीमत पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों को कई ऑफर्स का लाभ लेना होगा। यानी यह फोन की सामान्य बिक्री कीमत नहीं है।

iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की MRP 1,34,900 रुपये है। स्टोर पर चल रहे ऑफर के तहत ग्राहकों को सीधे 9,910 रुपये की छूट मिल रही है। इससे फोन की कीमत घटकर 1,24,990 रुपये हो जाती है। इसके बाद पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाली रकम, अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और कैशबैक की मदद से इसकी प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

iPhone 17 Pro डील की जानकारी

प्रमोशनल जानकारी के अनुसार, रीसेलर ₹55,000 की एक्सचेंज वैल्यू, ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 का कैशबैक दे रहा है। एक्सचेंज वैल्यू का हिसाब iPhone 15 Pro के आधार पर लगाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें