Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 15 से Pixel तक पर बंपर डिस्काउंट, देखें पूरी डील्स

Flipkart Big Billion Days Sale: इस फेस्टिव सीजन Flipkart अपने Big Billion Days Sale में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सले आपके लिए किफायती साबित हो सकती है।

अपडेटेड Oct 12, 2026 पर 12:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 15 से Pixel तक पर बंपर डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale: इस फेस्टिव सीजन Flipkart अपने Big Billion Days Sale में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सले आपके लिए किफायती साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम कैटेगरी तक के कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिन पर सेल के दौरान अच्छी डील मिल रही है।

Samsung Galaxy S25 FE 5G

Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB + 128GB वेरिएंट अभी 89,999 रुपये की जगह 46,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत और कम करने के लिए, आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 2,350 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर के 35,300 रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर, आप यह डिवाइस आसानी से 35,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।


Apple iPhone 15

Apple iPhone 15 का 128GB वेरिएंट ₹74,900 की जगह ₹67,999 में मिल रहा है। इसकी कीमत और कम करने के लिए, आप Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ₹4,350 तक का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा, आप अपना पुराना स्मार्टफोन ₹45,050 तक की कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं। सभी ऑफर मिलाकर, आप यह डिवाइस ₹50,000 से कम में पा सकते हैं।

Google Pixel 10a

Google Pixel 10a का 8GB + 256GB वेरिएंट Flipkart पर ₹47,999 में मिल रहा है। इस डिवाइस पर Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹6,200 तक का बैंक ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा, आप अपने पुराने स्मार्टफोन को ₹37,400 तक की कीमत में एक्सचेंज भी कर सकते हैं।

Oppo Find X9s

अगर आप प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Oppo Find X9s पर भी बड़ी छूट मिल रही है। Flipkart पर इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत घटकर 84,999 रुपये रह गई है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 1,39,999 रुपये थी।

इसके अलावा, SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 8,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। कुछ चुनिंदा पिन कोड पर रहने वाले ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके 64,500 रुपये तक की वैल्यू भी पा सकते हैं। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट की शर्तें लागू होंगी।

Redmi Note 15 Pro+ 5G Special Edition

अगर आप स्टाइलिश डिजाइन और अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Redmi Note 15 Pro+ 5G Special Edition पर मिल रही डील देख सकते हैं। इसका Coffee Mocha कलर वेरिएंट Flipkart पर 49,999 रुपये में मिल रहा है।

इसके अलावा, ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,750 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 37,700 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली रकम आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather: मानसून की विदाई के बाद दिल्ली-NCR में क्यों हुई भारी बारिश? जानें IMD का अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।