iPhone 17 Series: अगर आप iPhone यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, Apple जल्द ही अपनी नेक्स्ट जनरेशन iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर लीक्स सामने जरूर आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 9 सितंबर को इस सीरीज को लेकर बड़ा इवेंट आयोजित हो सकता है। लीक्स के जरिए यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बार iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max कुल चार मॉडल लॉन्च कर सकती है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
iPhone 17 सीरीज की संभावित लॉन्च और सेल डेट
जर्मन पब्लिकेशन iPhone-ticker.de के मुताबिक, Apple इस साल iPhone 17 सीरीज को अनवील करेगा। इसकी लॉन्च डेट 9 सितंबर होगी। क्यूपरटिनो बेस्ड टेक कंपनी हर साल सितंबर में iPhone लॉन्च करती है और ये डेट उसी पैटर्न पर बेस्ड लगती है। अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है, तो iPhone 17 सीरीज की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर (शुक्रवार) से शुरू हो सकती है। वहीं, इसकी सेल और शिपमेंट 19 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
हालांकि, ये जानकारी पहले आई रूमर्स से मेल खाती है, जिसमें कहा गया था कि iPhone 17 सीरीज की घोषणा सितंबर के दूसरे हफ्ते में होगी। Bloomberg के मशहूर टेक रिपोर्टर Mark Gurman ने भी इशारा किया था कि Apple का इवेंट 8 से 12 सितंबर के बीच हो सकता है।
बता दें कि Apple हर साल सितंबर में ही अपने नए फ्लैगशिप iPhone लॉन्च करता है। iPhone 16 सीरीज को पिछले साल 9 सितंबर को ‘It’s Glowtime’ इवेंट में लॉन्च किया गया था, जबकि iPhone 15 सीरीज का डेब्यू 12 सितंबर 2023 को ‘Wonderlust’ इवेंट में हुआ था।