iPhone 18 Pro Max और 18 Pro के फीचर्स लीक, मिलेंगे 10 नए बड़े अपडेट्स

आज Apple पूरी तरह से खबरों में है, क्योंकि CEO टिम कुक ने कंफर्म किया है की वे इस साल के अंत में अपने पद से हट जाएंगे और 1 सितंबर, 2026 से जॉन टर्नस कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह समय दिलचस्प है क्योंकि, सितंबर में ही आमतौर पर Apple नए आईफोन लॉन्च करती है।

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
iPhone 18 Pro Max और 18 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक

आज Apple पूरी तरह से खबरों में है, क्योंकि CEO टिम कुक ने कंफर्म किया है की वे इस साल के अंत में अपने पद से हट जाएंगे और 1 सितंबर, 2026 से जॉन टर्नस कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह समय दिलचस्प है क्योंकि सितंबर में ही आमतौर पर क्यूपर्टिनो की टेक कंपनी अपने नए आईफोन लॉन्च करती है। ऐसे में इस बार लॉन्च को लेकर चर्चा और ज्यादा बढ़ गई है। अगर शुरुआती लीक्स सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro लाइनअप में कुछ मामूली सुधारों के साथ-साथ कुछ बड़े अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अब तक क्या चर्चा हो रही है।

  1. A20 प्रो चिप (2nm)

Apple की अगली जनरेशन की चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित होगी, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में बेहतर सुधार होने की उम्मीद है।

  1. छोटा डायनामिक आइलैंड (Smaller Dynamic Island)

Apple में Face ID के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के अंदर शिफ्ट किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Dynamic Island का साइज थोड़ा छोटा हो जाएगा। जिससे स्क्रीन पर थोड़ी और जगह खाली हो जाएगी।

  1. LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी


टेक कंपनी LTPO+ पैनल में कुछ अपग्रेड कर सकती है , जिससे पूरे डिजाइन में बदलाव किए बिना बैटरी एफीशिएंसी में सुधार हो सकता है।

  1. वेरिएबल अपर्चर कैमरा

48MP के मेन कैमरे में नए वेरिएबल अपर्चर की चर्चा हो रही है। इससे कैमरा लाइट को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकेगा और कम रोशनी या मुश्किल लाइटिंग में भी अच्छी फोटो खींची जा सकेगी।

  1. डार्क चेरी कलर ऑप्शन

ऐसी अफवाहें हैं कि iPhone बनाने वाली कंपनी Light Blue, Dark Grey और Silver के साथ-साथ Dark Cherry कलर में भी नए मॉडल पेश कर सकती है। वहीं, कुछ पुराने कलर्स को हटाया भी जा सकता है।

  1. C2 मॉडेम अपग्रेड

Apple अपने तीसरे जनरेशन का C2 मॉडेम पेश कर सकता है, जो पिछले वर्जन की तुलना में स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी में सुधार करेगा।

  1. सैटेलाइट के जरिए 5G सपोर्ट

नए मॉडेम के साथ Apple के iPhone 18 Pro मॉडल्स में सैटेलाइट के जरिए बेसिक इंटरनेट एक्सेस मिलने की संभावना है। अभी यह सुविधा सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं तक सीमित है, लेकिन आने वाले समय में इसे सामान्य इंटरनेट उपयोग के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।

  1. नया N2 कनेक्टिविटी चिप

नया N2 चिप अपग्रेड Wi-Fi, Bluetooth और वायरलेस कनेक्शन को और ज्यादा मजबूत बना सकता है। हालांकि इसके फायदे को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

  1. आसान कैमरा कंट्रोल बटन

Apple बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए टच सेंसिटिविटी हटाकर और केवल प्रेशर इनपुट पर निर्भर होकर कैमरा बटन को नया रूप दे सकता है।

  1. नया रियर सेरामिक शील्ड डिजाइन

फोन के पिछले हिस्से में एक नया, ज्यादा स्मूद और फ्रॉस्टेड फिनिश दिया जा सकता है। इससे मौजूदा दो-टोन डिजाइन की जगह एक ज्यादा साफ और प्रीमियम लुक मिलने की उम्मीद है।

Phone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट

मौजूदा लीक के अनुसार, Apple शायद सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करेगा। स्टैंडर्ड मॉडल अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।