Apple Big Reveal: 9 सितंबर को आ रहा है अब तक का सबसे धांसू iPhone! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स उड़ा देंगे होश, जानें प्राइस

iPhone 18 Pro Max Features & Price Leak: एपल लवर्स जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे, वह आ गई है। 9 सितंबर को iPhone 18 Pro Max मार्केट में एंट्री मारने वाला है। इस बार नए आईफोन में कैमरा, पावरफुल A20 चिपसेट और बड़ी बैटरी जैसे बड़े बदलाव दिखेंगे। जानिए भारत में कितनी होगी सबसे प्रीमियम आईफोन की कीमत

अपडेटेड Aug 30, 2026 पर 1:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लीक्स की मानें तो एपल ने इस बार फोन के अंदरूनी फीचर्स, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा हार्डवेयर में कई बड़े बदलाव किए हैं

iPhone 18 Pro Max Launch: एपल लवर्स के लिए साल का सबसे बड़ा दिन नजदीक आ गया है। इस साल कंपनी का मेगा इवेंट 9 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। नए iPhone के फीचर्स और लुक को लेकर दुनिया भर में कई तरह की बातें चल रही है।

वैसे पहली नजर में इसका डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही दिख सकता है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो एपल ने इस बार फोन के अंदरूनी फीचर्स, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा हार्डवेयर में कई बड़े बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले लीक हुई इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और सभी बड़ी डिटेल्स के बारे में।

कैसा होगा डिजाइन और डिस्प्ले?


iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच की बड़ी और प्रीमियम डिस्प्ले दी जा सकती है। रियर कैमरा मॉड्यूल में नए और अपग्रेडेड हार्डवेयर के चलते कैमरा बंप थोड़ा मोटा हो सकता है। इसके अलावा, बड़ी बैटरी और एडवांस कूलिंग सिस्टम के कारण फोन की ओवरऑल थिकनेस में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बेहतर बैटरी लाइफ के लिए इसमें ज्यादा एफिशिएंट LTPO पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस और स्मूथनेस को प्रभावित किए बिना पावर बचाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल इस बार डायनेमिक आइलैंड का साइज छोटा करने पर काम कर रहा है।

कैमरा अपग्रेड्स: मिलेगा वेरिएबल अपर्चर

नए iPhone 18 Pro Max में फोटोग्राफी के अनुभव को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। लीक्स की मानें तो एपल इसमें वेरिएबल अपर्चर प्राइमरी कैमरा टेस्ट कर रहा है। इससे लेंस लाइट के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर सकेगा, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में शानदार फोटोज मिलेंगी।

टेलीफोटो कैमरे को चौड़े अपर्चर के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही नया स्टैक्ड इमेज सेंसर बेहतर डायनेमिक रेंज, कम नॉयज और बेहतरीन लो-लाइट परफॉर्मेंस देगा।

A20 चिपसेट और दमदार बैटरी लाइफ

फोन में एपल की नेक्स्ट जेन का A20 चिपसेट मिलेगा, जो TSMC के एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह प्रोसेसर न केवल स्पीड और परफॉर्मेंस बढ़ाएगा, बल्कि AI फीचर्स को भी ज्यादा तेजी से प्रोसेस करेगा। A20 चिप की पावर एफिशिएंसी और बड़ी बैटरी क्षमता के संयोजन से यूजर्स को पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बैटरी बैकअप मिलेगा। एपल इसमें अपना अगला C2 मोडेम दे सकता है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्षमताओं में सुधार होगा।

भारत में संभावित कीमत और कलर ऑप्शंस

रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, भारत में iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,54,900 से ₹1,59,900 के बीच हो सकती है। ये कीमत इसे एपल का अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनाएगी। यह फोन पिछले प्रो मॉडल्स की तरह ही प्रीमियम और मैटेलिक फिनिश में पेश किया जाएगा, जिसमें एक नया सिग्नेचर कलर भी शामिल हो सकता है।

लॉन्च और प्री-ऑर्डर की तारीखें

  • ऑफिशियली लॉन्च की तारीख: 9 सितंबर
  • प्री-ऑर्डर की शुरुआत: 9 सितंबर को इवेंट के तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू होने की संभावना है।
  • सेल और डिलीवरी डेट: भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में इसकी डिलीवरी और ओपन सेल 18 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।