iPhone 18 Pro Max: Apple ने अपने Surprise and Shine इवेंट में नई पीढ़ी का iPhone 18 Pro Max भारत और दुनियाभर के बाजारों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन iPhone 17 Pro Max का अगला वर्जन है। इसमें Apple का नया A20 Pro चिप, बेहतर कैमरे, बड़ी बैटरी और 2TB तक स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो, iPhone 18 Pro Max की कीमत अलग-अलग मार्केट (देशों) में अलग-अलग है। हां हम आपको भारत, अमेरिका, दुबई, जापान और यूके में इसकी कीमत के साथ-साथ प्री-बुकिंग, सेल की तारीख और फोन के खास स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।
भारत में iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग और सेल डेट
Apple ने कन्फर्म किया है कि iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि यह फोन 18 सितंबर से उपलब्ध होगा। भारत में इसकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे (IST) शुरू होगी।
iPhone 18 Pro Max के पूरे स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है, जिसमें ProMotion और Always-On डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। यह नए A20 Pro चिप पर चलता है और इसमें 2TB तक का स्टोरेज मिलता है।
कैमरे की बात करें तो, फोन में 48MP का Pro Fusion कैमरा सिस्टम है, जिसमें वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 48MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है।
यह फोन Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर में उपलब्ध है। Apple ने इसमें नई एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले कोटिंग भी जोड़ी है और बैटरी लाइफ़ को बेहतर बनाया है।