iPhone 18 Pro पर ₹57,000 की बचत! जानें कैसे मिलेगा डिस्काउटं, देखें Exchange, Bonus और Cashback का पूरा हिसाब

अगर आप नया iPhone 18 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत देखकर बजट को लेकर सोच में पड़ गए हैं, तो पुराने iPhone को एक्सचेंज करना आपके काम आ सकता है। दरअसल, India iStore एक जबरदस्त ऑफर दे रहा है, जिसके जरिए iPhone 18 Pro की असल कीमत काफी कम हो सकती है।

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 5:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
iPhone 18 Pro पर ₹57,000 की बचत! जानें कैसे मिलेगा डिस्काउटं

अगर आप नया iPhone 18 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इसकी कीमत देखकर बजट को लेकर सोच में पड़ गए हैं, तो पुराने iPhone को एक्सचेंज करना आपके काम आ सकता है। जी हां, दरअसल India iStore एक जबरदस्त ऑफर दे रहा है, जिसके जरिए iPhone 18 Pro की असल कीमत काफी कम हो सकती है। फिलहाल, भारत में iPhone 18 Pro के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं, एक्सचेंज और पेमेंट से जुड़े खास फायदों को मिलाकर इस फोन की असल कीमत ₹1,07,900 तक कम की जा सकती है। इस हिसाब-किताब में एलिजिबल डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक शामिल हैं।

भारत में iPhone 18 Pro की कीमत

भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत ₹1,64,900 है। 512GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,89,900 है, जबकि 1TB और 2TB मॉडल की कीमत क्रमशः ₹2,39,900 और ₹3,14,900 है।


iPhone 18 Pro को ₹1,07,900 में कैसे खरीदें

₹1,07,900 की प्रभावी कीमत iPhone 15 Pro 128GB को ₹40,000 में एक्सचेंज करने पर आधारित है। इसके बाद खरीदार ₹10,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और ₹7,000 तक का बैंक कैशबैक पा सकते हैं।

iPhone 18 Pro को 1,07,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदने के लिए iPhone 15 Pro के 128GB मॉडल को एक्सचेंज करना होगा। इस फोन की एक्सचेंज वैल्यू 40,000 रुपये तक मिल सकती है।

इसके अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक भी मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को मिलाने पर iPhone 18 Pro की प्रभावी कीमत 1,07,900 रुपये रह जाती है।

इससे लिस्टेड कीमत में कुल ₹57,000 की कमी आती है:

फायदा / कीमत राशि
iPhone 18 Pro की कीमत ₹1,64,900
iPhone 15 Pro की एक्सचेंज वैल्यू ₹40,000
एक्सचेंज बोनस ₹10,000
बैंक कैशबैक ₹7,000
प्रभावी कीमत ₹1,07,900

बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस

India iStore, Axis Bank, ICICI Bank या SBI के क्रेडिट कार्ड से किए गए एलिजिबल EMI ट्रांजैक्शन पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक देता है। एलिजिबल नॉन-EMI ट्रांजैक्शन के लिए कैशबैक ₹6,000 है।

इसके अलावा, एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक मिल सकता है। यह ऑफर चुनिंदा स्टोर्स पर Cashify और Servify के जरिए उपलब्ध है। हालांकि, बोनस की राशि पुराने फोन की जांच के बाद तय की जाती है।

खास बात यह है कि हर iPhone 15 Pro के लिए ₹40,000 की एक्सचेंज वैल्यू की गारंटी नहीं है। अंतिम कीमत डिवाइस की हालत और उसके मूल्यांकन पर निर्भर करती है। इसलिए, खरीदारों को अंतिम कीमत का हिसाब लगाने से पहले अपनी एक्सचेंज वैल्यू और पेमेंट के लिए अपनी पात्रता (eligibility) की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही, फोन के आधार पर डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू अलग-अलग होगी, और उसी हिसाब से अंतिम कीमत भी अलग होगी।

यह भी पढ़ें: मूवी देखते समय मिलेगा थिएटर जैसा मजा? ₹19,999 में आया Lumio का नया स्पीकर, देखें फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।