iPhone 18 Series की कीमत लीक! भारत से दुबई तक इतने में मिलेंगे Pro, Pro Max और Ultra

अगर Apple अपने पुराने ट्रेंड के हिसाब से 8 से 12 सितंबर के बीच फोन लॉन्च करती है, तो लॉन्च इवेंट में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। अफवाहों की मानें तो इस बार हमें तीन नए फोन देखने को मिल सकते हैं - iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro और iPhone Ultra।

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 2:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max And iPhone Ultra

अगर Apple अपने पुराने ट्रेंड के हिसाब से 8 से 12 सितंबर के बीच फोन लॉन्च करती है, तो लॉन्च इवेंट में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। अफवाहों की मानें तो इस बार हमें तीन नए फोन देखने को मिल सकते हैं - iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro और iPhone Ultra। हालांकि, Apple के ज्यादातर फैन्स के लिए सबसे बड़ी चिंता अलग-अलग बड़े मार्केट में इन डिवाइस की कीमत है। इसलिए, हमने यहां तीनों फोन की बड़े मार्केट में अनुमानित कीमत और उनके बेसिक स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra: भारत, USA, दुबई और जापान में अनुमानित कीमत

सबसे पहले बात करते हैं Apple iPhone 18 Pro की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 1,44,900 रुपये हो सकती है। वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत 1,299 डॉलर, दुबई में 4,499 AED और जापान में करीब 1,89,900 येन हो सकती है।


इसी तरह, iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत भारत में 1,69,900 रुपये होने की उम्मीद है। अमेरिका में इसकी कीमत 1,499 डॉलर, दुबई में 5,199 AED और जापान में करीब 2,19,000 येन हो सकती है।

वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले iPhone Ultra की बात करें तो इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 2,49,900 रुपये हो सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत करीब 2,400 डॉलर, दुबई में 7,349 AED और जापान में करीब 3,00,000 येन होने की उम्मीद है।

Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Apple A20 Pro चिपसेट पर चलेगा, जो अलग-अलग स्थितियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा, iPhone Ultra में बिना क्रीज वाला (creaseless) डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो इसे सबसे अलग बनाएगा। साथ ही, ऐसी भी खबरें हैं कि 18 सीरीज के मॉडल्स में नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

फिलाहल, बाकी सभी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, और हो सकता है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में हमें इनके बारे में कुछ और जानकारी मिले।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 से पहले Apple का बड़ा सरप्राइज! Mac Mini M6 और Mac Studio M5 Ultra भारत में लॉन्च, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।