Apple iPhone 18 काफी समय से चर्चा में है। फोन से जुड़ी लीक और अफवाहों से पता चलता है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तुलना में बैटरी, सिरी, प्रोसेसर और अन्य कई मामलों में बड़े अपग्रेड लेकर आएगा। इसी सिलसिले में, आइए जानते हैं Apple के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में आपको क्या-क्या जानना चाहिए। शुरू करने से पहले एक बात जान लें कि iPhone के लॉन्च साइकिल में बड़े बदलाव के चलते नए अफवाहों के अनुसार iPhone 18 मार्च 2027 में लॉन्च हो सकता है।
