Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ, कीमत ₹18,999 से शुरू

Oppo A6s 5G: टेक कंपनी Oppo ने भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है। Oppo A सीरीज का यह नया मॉडल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है और दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ

Oppo A6s 5G: टेक कंपनी Oppo ने भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है। Oppo A सीरीज का यह नया मॉडल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है और दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह हैंडसेट भारत में Flipkart, Amazon और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए से बेचा जाएगा।

Oppo A6s 5G: कीमत

Oppo A6s 5G भारत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन भारत में Flipkart, Amazon और अन्य ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। यह Plum Purple और Aurora Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा, इच्छुक ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है।


Oppo A6s 5G: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Oppo A6s में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.75 इंच का LCD पैनल है। यह स्मार्टफोन ColorOS 15 के साथ आता है और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। AI फीचर्स की बात करें तो, इसमें AI GameBoost है, जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है, और AI LinkBoost 3.0 है, जो खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का दूसरा सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, डिवाइस में 5MP का लेंस दिया गया है। Oppo A6s 5G में कनेक्टिविटी के लिए GPS, ब्लूटूथ, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।

इस हैंडसेट में 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि Oppo A6s 5G एक बार चार्ज करने पर 22.4 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसके अलावा, कंपनी का यह भी दावा है कि यह बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 1% से 41% तक चार्ज कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Vivo X300 और X300s भारत में जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।