Vivo X300 और X300s भारत में जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

टेक कंपनी Vivo जल्द ही अपने Vivo X300 और Vivo X300s को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन हाल ही में आई कुछ लीक रिपोर्ट्स में इन दोनों डिवाइस के जल्द लॉन्च होने की जानकारी मिली है।

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
Vivo X300 और X300s भारत में जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हुए लीक

टेक कंपनी Vivo जल्द ही अपने Vivo X300 और Vivo X300s को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन हाल ही में आई कुछ लीक रिपोर्ट्स में इन दोनों डिवाइस के जल्द लॉन्च होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा, कंपनी Vivo X300s और Vivo X300 Ultra के साथ Vivo Pad 6 को भी लॉन्च कर सकती है।

Vivo X300 Ultra और X300s की लॉन्च डेट (अनुमानित)

चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कई लोगों ने शेयर किया है। इससे पता चलता है कि Vivo X300 और Vivo X300 Ultra 3 अप्रैल को बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा, यह भी माना जा रहा है कि कंपनी इन हैंडसेट और टैबलेट के लिए 23 मार्च से प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर देगी।


Vivo X300 Ultra और X300s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक

कई मीडिया लीक के अनुसार, Vivo X300 Ultra के कई स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है। 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 1TB स्टोरेज वाला 16GB RAM वेरिएंट। इसके अलावा, यह हैंडसेट Silver, Black और Green कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। एक अन्य स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि Vivo X300s 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस Purple, Green, Black और White कलर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, Vivo Pad 6 Pro 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB RAM वेरिएंट में आने की उम्मीद है। कलर की बात करें तो, टैबलेट Grey, Purple, और Blue कलर में उपलब्ध होने की उम्मीद है। अन्य लीक से पता चलता है कि Vivo X300 Ultra में 7,100mAh की बैटरी और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0 तकनीक हो सकती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का डिस्प्ले और Zeiss -ट्यून्ड 200MP का प्राइमरी रियर सेंसर भी हो सकता है। बता दें कि कि Vivo X300 Ultra को बार्सिलोना में MWC 2026 में पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें: 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा AI फीचर और 50MP कैमरा, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।