Vivo T5x 5G: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने भारत में अपना नया बजट T-सीरीज स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 7200mAh की दमदार बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 टर्बो प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा और IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कीमत और उपलब्धता की बात करें तो, Vivo T5x 5G तीन स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। बेस वेरिएंट 6GB + 128GB की कीमत 18,999 रुपये है, 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये में उपलब्ध है और टॉप-एंड वेरिएंट 8GB + 256GB की कीमत 22,999 रुपये है।
Vivo T5x 5G Cyber Green और Star Silver कलर में उपलब्ध है और इसकी बिक्री 24 मार्च, 2026 से Flipkart, Vivo India के ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। स्मार्टफोन कंपनी ने इस नए फोन पर कुछ ऑफर्स की भी घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, जो ग्राहक HDFC, Axis, SBI बैंक कार्ड और UPI से खरीदारी करेगा उसे 2000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल सकता है।
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का डिस्प्ले है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले में एडवांस Eye Comfort Mode और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है। कंपनी का दावा है कि यह BGMI और Free Fire गेम में 60 FPS तक की स्पीड पर 3 घंटे तक का स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
चिपसेट की बात करें तो, Vivo T5x में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB तक एक्सटेंडेड RAM मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह बिना बार-बार चार्ज किए 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 15.4 घंटे तक BGMI गेमिंग, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 10.7 घंटे तक लाइव स्ट्रीमिंग या 14.5 घंटे तक नेविगेशन को सपोर्ट करता है। गेमप्ले को और बेहतर बनाने के लिए, डिवाइस में ओवरले नोटिफिकेशन, गेम वॉइस चेंजर और 4D गेम वाइब्रेशन जैसे और भी गेमिंग फीचर्स शामिल हैं।
OriginOS 6 पर चलने वाला यह डिवाइस 2 जेनरेशन का OS अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का दावा करता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में AI टूल्स जैसे AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, सर्कल टू सर्च, AI क्रिएशन, AI सर्च और AI कैप्शन भी शामिल हैं। फोन में iPhone की तरह फ्रंट में डायनामिक आइलैंड जैसा फीचर भी है। कंपनी इसे Origin Island कहती है और यह समय पर नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी तक तुरंत पहुंच के लिए एक स्मार्ट हब के रूप में काम करता है।
बैटरी ऑप्शन देखें तो, Vivo T5x 5G में 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट वाली 7200mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सिर्फ 43 मिनट में 50 % तक चार्ज हो सकता है।
कैमरे की बात करते तो, Vivo T5x 5G में 50MP का Sony Ultra-HD AI-पावर्ड मेन कैमरा है, जिसके साथ 2MP का बोकेह सेंसर दिया गया है। इस कैमरा सिस्टम से फ्रंट और रियर दोनों कैमरों पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। स्मार्टफोन में Dual-View Video भी है, जिससे फ्रंट और रियर कैमरों से एक साथ रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
यूजर्स स्प्लिट-स्क्रीन के लिए स्क्रीन रेशियो को एडजस्ट कर सकते हैं या पिक्चर-इन-पिक्चर फॉर्मेट का उपयोग कर सकते हैं। यह फीचर व्लॉगिंग, ट्रैवल या क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए उपयुक्त है। सेल्फी के लिए, फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।