Get App

iPhone Duo on Blinkit: ब्लिंकिट पर सुबह 8:15 पर लॉन्च हुआ आईफोन डुओ, 5 मिनट में ही खत्म! फाउंडर अल्बिन्दर ने फिर ये बताया

iPhone Duo on Blinkit: ऐपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ (iPhone Duo) की बिक्री शुक्रवार सुबह ब्लिंकिट पर शुरू होते ही महज 5 मिनट के भीतर सारा स्टॉक बिक गया। ब्लिंकिट के सह-संस्थापक और सीईओ अल्बिन्दर ढींढसा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 12:02 PM
iPhone Duo on Blinkit: ब्लिंकिट पर सुबह 8:15 पर लॉन्च हुआ आईफोन डुओ, 5 मिनट में ही खत्म! फाउंडर अल्बिन्दर ने फिर ये बताया
iPhone Duo की बिक्री शुक्रवार सुबह ब्लिंकिट पर शुरू होते ही महज 5 मिनट के भीतर सारा स्टॉक बिक गया

iPhone Duo on Blinkit: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) पर ऐपल के चाहने वालों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिला है। ऐपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ (iPhone Duo) की बिक्री शुक्रवार सुबह ब्लिंकिट पर शुरू होते ही महज 5 मिनट के भीतर सारा स्टॉक बिक गया। ब्लिंकिट के सह-संस्थापक और सीईओ अल्बिन्दर ढींढसा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। ऐपल के इस नए और बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल फोन को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ब्लिंकिट पर सिर्फ 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ आईफोन डुओ

ब्लिंकिट के फाउंडर अल्बिन्दर ढींढसा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि कंपनी ने शुक्रवार सुबह 8:15 बजे ब्लिंकिट पर आईफोन डुओ की सेल लाइव की थी। ये फिलहाल सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया था। अल्बिन्दर ढींढसा ने जानकारी दी कि मांग इतनी जबरदस्त थी कि महज 5 मिनट के भीतर ही सभी यूनिट्स बिक गईं। कंपनी अब आने वाले हफ्तों में और अधिक स्टॉक जुटाने पर काम कर रही है ताकि ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सके।

भारत समेत ग्लोबल मार्केट में शुरू हुई आईफोन डुओ की बिक्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें