iQOO 15 Apex Edition भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ

iQOO 15 Apex Edition को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह Vivo के सब-ब्रांड के नए फ्लैगशिप हैंडसेट iQOO 15 का स्पेशल वेरिएंट है। iQOO 15 Apex Edition, Alpha और Legend कलर वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
iQOO 15 Apex Edition भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ

iQOO 15 Apex Edition को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह Vivo के सब-ब्रांड के नए फ्लैगशिप हैंडसेट iQOO 15 का स्पेशल वेरिएंट है। iQOO 15 Apex Edition, Alpha और Legend कलर वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। इस फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है। इसमें 6.85 इंच की 2K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है, जो 144Hz तक की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। iQOO 15 Apex Edition में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

भारत में iQOO 15 Apex Edition की कीमत और उपलब्धता

भारत में iQOO 15 Apex Edition की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 72,999 रुपये से शुरू होती है। यह 16GB + 512GB कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये है। प्री-बुकिंग ऑफर के तहत, ग्राहक 6,000 रुपये तक की इंस्टैंट छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे दोनों वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये और 73,999 रुपये हो जाएगी।


iQOO 15 Apex Edition के लिए आज से प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। ग्राहक 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से iQOO इंडिया की वेबसाइट, Amazon, Vivo के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Reliance Digital और देशभर के रिटेल स्टोर्स से इसे खरीद सकेंगे। प्री-बुकिंग करने वालों को 1,899 रुपये का एक मुफ्त iQOO TWS फोन मिलेगा। साथ ही, 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध है।

iQOO 15 Apex Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (Nano + Nano) iQOO 15 Apex Edition Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 5 Android अपग्रेड और सात साल तक सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इस हैंडसेट में 6.85 इंच का Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 2K रेजोल्यूशन, 508 ppi पिक्सल डेंसिटी और 6,000 nits की लोकल पीक ब्राइटनेस है।

यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 16GB तक LPDDR5x RAM, 512GB तक UFS4.1 इंटरनल स्टोरेज और Q3 सुपरकंप्यूटिंग चिप दी गई है। कैमरे की बात करें तो, iQOO 15 Apex Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का Sony IMX882 1/1.95 इंच पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा है।

iQOO 15 Apex Edition IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Oppo ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, मिलेगी 8,000mAh बैटरी, डुअल रियर कैमरा और हाई-एंड फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।