iQOO 16R के फीचर्स लीक! 9,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएगा फोन? जानें कीमत और लॉन्च डेट

iQOO ने हाल ही में चीन में अपने नए स्मार्टफोन Neo12 की झलक दिखाई है। ऐसे में अगर कंपनी अपनी पुरानी रणनीति अपनाती है, तो इस फोन को भारत में iQOO 16R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन iQOO 15R का सक्सेसर होगा।

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 1:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
iQOO 16R के फीचर्स लीक! 9,000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

iQOO ने हाल ही में चीन में अपने नए स्मार्टफोन Neo12 की झलक दिखाई है। ऐसे में अगर कंपनी अपनी पुरानी रणनीति अपनाती है, तो इस फोन को भारत में iQOO 16R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन iQOO 15R का सक्सेसर होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इस फोन को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन चीन में पेश किए जाने वाले Neo12 से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में आने वाले iQOO 16R में क्या-क्या खास मिल सकता है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी अब तक की जानकारी।

iQOO 16R की संभावित लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशन्स और भारत में कीमत

iQOO ने अभी तक iQOO 16R को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लीक और अफवाहों के मुताबिक, यह स्मार्टफोन अगले साल फरवरी या मार्च में भारत में लॉन्च हो सकता है।


रिपोर्ट के अनुसार, भारत में iQOO 16R की कीमत 55,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इन जानकारियों को केवल संभावित जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए।

स्पेसिफिकेशन्स देखें तो, iQOO 16R में 6.78-इंच की LTPO AMOLED फ्लैट स्क्रीन हो सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक होगा। यह 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है और इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

इस संभावित स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर हो सकता है। इसमें Q3 गेमिंग चिप के साथ 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन Android 17-बेस्ड स्किन पर चलेगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड शूटर शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का लेंस दिया जा सकता है। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 9,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale: Vivo X300 FE को ₹80,000 से कम में खरीदने का मौका, जानें कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।