iQOO ने लॉन्च किया धांसू Neo 11 Ultra! 9,100mAh बैटरी और 100W चार्जिंग ने खींचा ध्यान, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Neo 11 Ultra: iQOO Neo 11 Ultra को मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Neo सीरीज का यह नया स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन में 9,100mAh की बड़ी बैटरी, ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 4:53 PM
iQOO ने लॉन्च किया धांसू Neo 11 Ultra! 9,100mAh बैटरी और 100W चार्जिंग ने खींचा ध्यान

iQOO Neo 11 Ultra: iQOO Neo 11 Ultra को मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Neo सीरीज का यह नया स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन में 9,100mAh की बड़ी बैटरी, ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप और IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। अब चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

iQOO Neo 11 Ultra की कीमत

iQOO Neo 11 Ultra के बेस मॉडल (12GB RAM और 256GB स्टोरेज) की कीमत CNY 3,699 (लगभग 52,000 रुपये) है। जबकि 16GB + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 (लगभग 58,000 रुपये), 12GB + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 61,000 रुपये) और 16GB + 512GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 66,000 रुपये) है।


iQOO Neo 11 Ultra फिलहाल चीन में Chi Guangbai, Riding the Wind और Shadow Black कलर में उपलब्ध है।

iQOO Neo 11 Ultra: स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Neo 11 Ultra डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करता है और Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। फोन में 6.83 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 144Hz  और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.88% है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500M प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें एक कोर 4.21GHz तक, तीन कोर 3.5GHz तक और चार कोर 2.7GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए ARM G1-Ultra GPU दिया गया है। फोन में 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 11 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony LYT700V मेन कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.88 है और यह 20x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.45 है।

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बचाव के मामले में काफी मजबूत बन जाता है।

iQOO Neo 11 Ultra के फीचर्स और बैटरी

iQOO Neo 11 Ultra में कई सेंसर दिए गए हैं। इनमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिजिकल जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, कलर-टेम्परेचर सेंसर, फ्लैशलाइट सेंसर और इंफ्रारेड रिमोट-कंट्रोल सेंसर शामिल हैं। फोन में X-axis लीनियर मोटर भी दी गई है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा, यह Face Wake फेस रिकग्निशन को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में OTG, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC और A-GPS का सपोर्ट भी मिलता है।

iQOO Neo 11 Ultra में 9,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें OTG रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल 4G SIM पर 36.5 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। वहीं, 4G VoLTE पर इससे 33.5 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है।

फोन का साइज करीब 163.42x75.88x8.60mm है और इसका वजन 225 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra पर बंपर ऑफर, मिल रहा ₹37,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।