Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: 50MP कैमरा और 6,400mAh की बैटरी वाला iQOO का ये फोन मिल रहा 4000 रुपये सस्ता

अगर आप iQOO का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। जी हां,Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 शुरू हो चुका है और इस सेल में iQOO Neo 10R पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कस्टमर कूपन ऑफर के जरिए इस डील का फायदा उठा सकते हैं।

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 10:48 AM
iQOO Neo 10R पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 : अगर आप iQOO का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। जी हां, Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 शुरू हो चुका है और इस सेल में iQOO Neo 10R पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कस्टमर कूपन ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के जरिए इस डील का फायदा उठा सकते हैं। आइए iQOO Neo 10R स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

 iQOO Neo 10R पर मिल रहा ऑफर

Amazon पर  iQOO Neo 10R का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,998 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन इस साल मार्च में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, Amazon सेल के दौरान मिल रहे कूपन ऑफर के जरिए इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 22,998 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 23,650 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर पर आपको कितना लाभ मिलेगा यह एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर ही निर्भर करता है।


स्पेसिफिकेशन्स

  • iQOO Neo 10R में 6.78-inch (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 4500nits पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर चलता है, जिसमें Adreno 735 GPU, 12GB तक LPDDR5X RAM और मैक्जिमम 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 75.88 mm, चौड़ाई 163.72 mm, मोटाई 7.98 mm और वजन 196 ग्राम है।
  • इस फोन में 6,400mAh बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है।

कैसा है कैमरा सेटअप?

iQOO Neo 10R स्मारट्फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और विडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Independence Day Sale में OnePlus 13 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए ऑफर्स और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।