फोन की Storage बार-बार हो रही है Full? इन आसान तरीकों से मिनटों में खाली करें स्पेस

Android Phone Storage: हम सभी RAM और स्टोरेज के बारे में जानते हैं। स्टोरेज वह जगह है जहां आपका फोन फोटो, वीडियो, म्यूजिक, ऐप्स और दूसरी फाइलें सेव करता है, जबकि RAM का इस्तेमाल ऐप्स और Android सिस्टम के लिए होता है।

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 9:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Android फोन की Storage हो गई फुल? बिना नया फोन खरीदे ऐसे बनाएं स्पेस

Android Phone Storage: हम सभी RAM और स्टोरेज के बारे में जानते हैं। स्टोरेज वह जगह है जहां आपका फोन फोटो, वीडियो, म्यूजिक, ऐप्स और दूसरी फाइलें सेव करता है, जबकि RAM का इस्तेमाल ऐप्स और Android सिस्टम के लिए होता है। आजकल स्मार्टफोन ब्रांड 1TB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले मॉडल लॉन्च कर रहे हैं। फिर भी, Android फोन पर 'Storage Ful' का मैसेज दिखना परेशान करने वाला हो सकता है। स्टोरेज खत्म होने पर आप नए ऐप्स, फाइलें, फोटो और वीडियो डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। ऐसे में फोन की स्टोरेज खाली करने का सबसे आसान और पहला तरीका गैर-जरूरी फाइलों को डिलीट करना है। इससे फोन में नए डेटा और फाइलों के लिए जगह बनेगी और स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बेहतर रखने में भी मदद मिल सकती है।

Android फोन पर स्टोरेज खाली करने के तरीके

सबसे पहले यह चेक कर लें कि आपके Android फोन में कितनी स्टोरेज इस्तेमाल हो रही है। इसके लिए Settings > Storage में जाएं और किसी भी Category को चुनें। यहां आपको पता चल जाएगा कि फोन की स्टोरेज में सबसे ज्यादा जगह किस चीज ने घेर रखी है। इसमें फोटो, वीडियो, ऐप्स, डाउनलोड और दूसरी फाइलें शामिल हो सकती हैं।


अपने-आप स्टोरेज खाली करें

कुछ Android फोन में Smart Storage फीचर मिलता है। यह फीचर फोन की स्टोरेज कम होने पर Google Photos में पहले से बैकअप की गई फोटो और वीडियो की कॉपी को अपने आप डिलीट कर देता है। इससे आपको फाइलों को एक-एक करके मैनुअली डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस फीचर को ऑन करने के लिए Settings में जाएं और Storage पर टैप करें। इसके बाद Free up space चुनें, फिर Menu पर टैप करके Smart Storage को ऑन कर दें।

गैर-जरूरी फाइलों को मैनुअली डिलीट करें

यूजर्स उन बड़ी फाइलों को चेक करके फोन की स्टोरेज खाली कर सकते हैं, जिनकी अब जरूरत नहीं है। ऐसी फाइलों को डिलीट करने से फोन में जगह बनाने और सिस्टम की परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

आप उन फाइलों को भी चेक कर सकते हैं, जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है और उन्हें मैन्युअली डिलीट कर सकते हैं।

  1. Settings खोलें।
  2. Storage में जाएं और फिर Free up space चुनें।
  3. अब उस Category को चुनें, जिसमें से फाइलें डिलीट करनी हैं।
  4. Select files पर जाएं।
  5. जिन फाइलों को डिलीट करना है, उन्हें चुनें। अगर संबंधित कैटेगरी दिखाई नहीं दे रही है, तो Browse चुनें।
  6. अब किसी एक फाइल को चुनें या उपलब्ध सभी फाइलों को सेलेक्ट करें।
  7. इसके बाद Move files to Trash पर टैप करें।

अगर आपके फोन की फोटो और वीडियो का बैकअप Google Photos में है, तो आप फोन में सेव उनकी बैकअप कॉपी को भी हटा सकते हैं। इन फोटो और वीडियो का बैकअप Google Photos में सुरक्षित रहेगा और Android फोन के इंटरनेट से कनेक्ट होने पर आप उन्हें फिर से देख सकते हैं।

एक और तरीका है डाउनलोड किए गए मीडिया को हटाना, क्योंकि ये तेजी से स्टोरेज भर सकते हैं। आप Google TV डाउनलोड को इस तरह हटा सकते हैं: Google TV खोलें > Library पर टैप करें > डाउनलोड किए गए वीडियो पर स्क्रॉल करें > Downloaded पर टैप करें > Remove पर टैप करें।

YouTube Music डाउनलोड को भी इसी तरह हटाया जा सकता है: YouTube Music खोलें > Library पर टैप करें > गाने, एल्बम या प्लेलिस्ट के बगल में More चुनें > Remove download पर टैप करें।

दूसरे ऐप्स से डाउनलोड किए गए मीडिया को सीधे उस ऐप से हटाया जा सकता है।

ऐप्स Uninstall करें, ऐप Cache क्लियर करें

Android फोन में स्टोरेज खाली करने का एक और तरीका उन ऐप्स को हटाना है, जिनका आप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। फोन में इंस्टॉल सभी ऐप्स को चेक करें और जिन ऐप्स की अब जरूरत नहीं है, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें।

कई ऐप्स समय के साथ टेम्पररी फाइलें स्टोर करते हैं। ऐप का Cache क्लियर करने से डेटा हटाए बिना कुछ स्टोरेज वापस मिल सकता है। आप यह काम फोन के Settings ऐप से कर सकते हैं।

इस्तेमाल न होने वाले ऐप्स को Archive करें

Android फोन में Archive फीचर की मदद से उन ऐप्स को हटाकर जगह बनाई जा सकती है, जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते। इसमें ऐप फोन से हट जाता है, लेकिन आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित रहता है और ऐप का आइकन फोन में दिखाई देता रहता है। बाद में आप Google Play Store से उस ऐप को दोबारा इंस्टॉल कर सकते हैं।

  1. Google Play Store खोलें
  2. अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें
  3. Settings > General पर जाएं
  4. 'Automatically archive apps' को चालू या बंद करें।

डाउनलोड की गई फाइलें डिलीट करें

डाउनलोड फोल्डर में ऐसे डॉक्यूमेंट, इमेज, वीडियो, PDF और दूसरी फ़ाइलें हो सकती हैं जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है। हर हफ्ते या महीने अपनी डाउनलोड की गई फाइलों को चेक करें और जो फाइलें अब काम की नहीं हैं, उन्हें हटा दें। इन फाइलों को देखने और डिलीट करने के लिए फोन में मौजूद Files या Files by Google ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पासवर्ड लीक हो जाए तब भी सेफ रहेगा Google Account! ऐसे ऑन करें Two-Factor Authentication, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।