Get App

सिर्फ 5,999 रुपये में itel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन, AI वॉयस असिस्टेंट के साथ मिलते हैं कई बेहतरीन फीचर्स

itel Zeno 20 launch: itel इंडिया ने गुरुवार को Zeno 20 लॉन्च किया है। ये दमदार स्मार्टफोन 6.6-inch के HD+ डिस्प्ले और AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। इस फोन में 13MP का रियर कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को खासकर फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 11:29 AM
सिर्फ 5,999 रुपये में itel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन, AI वॉयस असिस्टेंट के साथ मिलते हैं कई बेहतरीन फीचर्स
सिर्फ 5,999 रुपये में itel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्मार्टफो

itel Zeno 20 launch: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट कम है तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, itel इंडिया ने गुरुवार को Zeno 20 लॉन्च किया है। ये दमदार स्मार्टफोन 6.6-inch के HD+ डिस्प्ले और AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। इस फोन में 13MP का रियर कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को खासकर फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी है।

बता दें कि Zeno 20 स्मार्टफोन 25 अगस्त से Amazon पर एक्सक्लूसिवली मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत 3GB मॉडल पर 250 रुपये का और 4GB मॉडल पर 300 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Itel Zeno 20 के स्पेसिफिकेशन्स

  • itel ZENO 20 में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसमें Dynamic Bar फीचर दिया गया है। इसमें DTS साउंड टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। स्मार्टफोन Android 14 Go पर चलता है और इसमें T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। फोन के RAM को वर्चुली 8GB और बढ़ाया जा रहा है, लेकिन ध्यान रहे कि इसके लिए स्टोरेज का यूज होता है।  इसमें DTS साउंड सपोर्ट भी मौजूद है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें