HONOR Magic V Flip2 Launch: HONOR ने अपना एक नया स्मार्टफोन Magic V Flip2 लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को चीन में आयोजित एक इवेंट में पेश किया। इसमें 6.82-inch FHD+ 1-120Hz LTPO OLED स्क्रीन और AI फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0.1 मिलेगा, जो फोन को पावर देगा। Magic V Flip2 को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत फोन के स्टोरेज और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से अलग-अलग है।
HONOR Magic V Flip2 Launch के स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP मेन कैमरा है जिसमें EIS+OIS सपोर्ट है। इसके साथ ही इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम में AI HONOR इमेज इंजन इंटीग्रेटेड है, जिसमें AI सुपर जूम के जरिए 30x टेलीफोटो शूटिंग और एआई पासर्स-बाय इरेजर, एआई कटआउट और एआई अपस्केल जैसे कई एडिट फीचर्स शामिल हैं।
फैशन-फॉरवर्ड डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी
HONOR ने Magic V Flip2 के डिजाइन के लिए फैशन डिजाइनर प्रोफेसर Jimmy Choo Yeang Keat OBE के साथ अपनी कोलैबोरेशन जारी रखी है। लिमिटेड एडिशन मॉडल क्रिस्टल लुक से इंस्पायर्ड है, जबकि दूसरे कलर ऑप्शन्स- पर्पल, व्हाइट और ग्रे भी उनके डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित हैं। फोन को लेदर स्लिंग या पर्ल स्ट्रैप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे ये फैशन एक्सेसरी जैसा लगता है।
ड्यूरेबिलिटी के लिए डिवाइस में 50μm UTG कोटिंग और एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम अलॉय हिंग दी गई है, जिससे फोन खोलने पर लगभग फ्लैट इनर स्क्रीन मिलती है। फोन को IP58 और IP59 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है और यह ड्रॉप प्रोटेक्शन के लिए SGS प्रीमियम सर्टिफाइड है। इसमें 5500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 80W सुपर फास्ट चार्ज, 50W वायरलेस चार्जिंग और 7.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है।
Honor Magic V Flip2 की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इसका 12GB+256GB वेरिएंट 5,499 युआन यानी करीब 66,860 रुपये का है। 12GB+512GB वेरिएंट 5,999 युआन (लगभग 72,930 रुपये) में आता है। वहीं, 12GB+1TB वेरिएंट की कीमत 6,499 युआन यानी लगभग 79,005 रुपये रखी गई है। इसका टॉप मॉडल 16GB+1TB प्रीमियम एडिशन 7,499 युआन यानी करीब 91,160 रुपये में उपलब्ध होगा।