JBL ने लॉन्च किए नए Live 780NC और 680NC हेडफोन, 80 घंटे बैटरी लाइफ के साथ दमदार एंट्री
अगर आप म्यूजिक के लिए या फिर गेमिंग के लिए हेडफोन सर्च कर रहे हैं, तो भारत में JBL Live 780NC और JBL Live 680NC हेडफोन लॉन्च किए गए हैं। ये नए वायरलेस हेडफोन कंपनी की Live सीरीज का हिस्सा हैं। साथ ही, ये दोनों हेडफोन 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
अगर आप म्यूजिक के लिए या फिर गेमिंग के लिए हेडफोन सर्च कर रहे हैं, तो भारत में JBL Live 780NC और JBL Live 680NC हेडफोन लॉन्च किए गए हैं। ये नए वायरलेस हेडफोन कंपनी की Live सीरीज का हिस्सा हैं और इनमें True Adaptive Noise Cancelling 2.0, JBL Spatial Sound 3.0, Personi-Fi 3.0 और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों ही मॉडल 40mm डायनामिक ड्राइवर के साथ आते हैं और कम्पैटिबल डिवाइस पर LDAC ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। JBL का दावा है कि एक्टिव नॉइज कैंसलेशन बंद होने पर ये हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।
JBL Live 780NC और JBL Live 680NC की भारत में कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि भारत में JBL Live 780NC की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि JBL Live 680NC की कीमत 11,999 रुपये है। ये दोनों हेडफोन्स को Black, Blue, White, Champagne, और Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
कंपनी ने JBL Live 780NC के लिए अपनी वेबसाइट और Amazon पर प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस पर ग्राहकों को ₹2,000 का लॉन्च डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही, जो लोग 31 जुलाई तक खरीदारी करेंगे, उन्हें 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी मुफ्त में दी जाएगी। ये हेडफोन Amazon Prime Day सेल के पहले दिन से JBL की वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
वहीं, JBL Live 680NC की बिक्री भारत में 15 जुलाई से JBL इंडिया की वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।
JBL Live 780NC और JBL Live 680NC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
JBL Live 780NC और 680NC में 40mm डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिनमें कंपाउंड डायाफ्राम का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही मॉडल JBL Signature Sound, JBL Spatial Sound 3.0, Personi-Fi 3.0 और LDAC हाई-रेजोल्यूशन वायरलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं (सपोर्टेड डिवाइस पर)।
JBL Live 780NC में इसके अलावा Personal Sound Amplification और Low Volume EQ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। दोनों हेडफोन Auracast ऑडियो शेयरिंग को सपोर्ट करते हैं, लेकिन LE Audio का सपोर्ट सिर्फ JBL Live 780NC में दिया गया है।
नॉइज कंट्रोल के लिए JBL Live 780NC में True Adaptive Noise Cancelling 2.0 दिया गया है, जिसमें 6 माइक्रोफोन का इस्तेमाल होता है, जबकि JBL Live 680NC में यही टेक्नोलॉजी चार माइक्रोफोन के साथ मिलती है। इसके अलावा, दोनों मॉडल '2-माइक परफेक्ट कॉल्स 2.0' को सपोर्ट करते हैं और वॉइस कॉल के लिए AI-ट्रेन्ड नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम के साथ दो बीमफॉर्मिंग माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हैं। JBL ने दोनों हेडफोन में Call Equaliser और Sound Level Optimiser फीचर भी दिए हैं।
JBL के दोनों हेडफोन्स ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी और मल्टीपॉइंट कनेक्शन को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स कई पेयर्ड डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। JBL ने दोनों मॉडल में कस्टमाइजेबल बटन, टच कंट्रोल और JBL हेडफोन ऐप का सपोर्ट भी दिया है।
JBL का दावा है कि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन चालू होने पर JBL Live 780NC और 680NC, दोनों मॉडल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। नॉइज कैंसिलेशन बंद होने पर, ये हेडफोन 80 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि पांच मिनट की स्पीड चार्जिंग से चार घंटे तक का लिसनिंग टाइम मिल सकता है।
डिजाइन की बात करें तो, JBL Live 780NC का डिज़ाइन 'ओवर-ईयर' है, जबकि 680NC का डिजाइन 'ऑन-ईयर' है। दोनों हेडफोन में फोल्ड होने वाला डिजाइन, सॉफ्ट-टच ईयर कुशन, मेटैलिक एक्सेंट और स्मूद हार्डवेयर फिनिश है। JBL Live 780NC का वजन 260 ग्राम है, जबकि JBL Live 680NC का वजन 231 ग्राम है।