Get App

Jio ने पेश किया Happy New Year 2026 प्लान, सिर्फ 103 रुपये में मिलेगा 5G डेटा और OTT का मजा

Jio Happy New Year 2026: रिलायंस जियो हर फेस्टिव सीजन में अपने यूजर्स के लिए नए प्लान और फायदे लेकर आता रहता है, और आने वाला नया साल भी इससे अलग नहीं है। अब कंपनी ने ‘Happy New Year 2026’ बंडल के तहत नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें कई फायदे दिए गए हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 3:51 PM
Jio ने पेश किया Happy New Year 2026 प्लान, सिर्फ 103 रुपये में मिलेगा 5G डेटा और OTT का मजा
Jio ने पेश किया Happy New Year 2026 प्लान, सिर्फ 103 रुपये में मिलेगा 5G डेटा और OTT का मजा

Jio Happy New Year 2026: रिलायंस जियो हर फेस्टिव सीजन में अपने यूजर्स के लिए नए प्लान और फायदे लेकर आता रहता है, और आने वाला नया साल भी इससे अलग नहीं है। अब कंपनी ने ‘Happy New Year 2026’ बंडल के तहत नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें कई फायदे दिए गए हैं। ये प्लान अलग-अलग तरह के यूजर्स के लिए बनाए गए हैं, ताकि हर यूजर को अपने अनुसार लाभ मिल सके। इस खास ऑफर की सबसे बड़ी खासियत जियो और गूगल की साझेदारी है, जिसके तहत ग्राहक गूगल के कई डिजिटल प्रोडक्ट्स मुफ्त में पा सकते हैं।

Jio Happy New Year 2026 प्लान: कीमत, फायदे और अन्य जानकारी

रिलायंस जियो फ्लेक्सी पैक: Jio Flexi Pack भारत में केवल 103 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 5G और 4G हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स कई एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स का लाभ उठा सकते हैं। इंटरनेशनल पैक में JioHotstar, Lionsgate, Discovery+ और FanCode शामिल हैं। हिंदी पैक में JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 शामिल हैं। रीजनल पैक में Hoichoi, Kancha Lanka, Sun NXT और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं।

जियो सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान: जियो सुपर सेलिब्रेशन मंथली प्लान 500 रुपये में उपलब्ध है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। फिलहाल, इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। साथ ही, इस प्लान में JioHotstar, YouTube Premium, FanCode, Hoichoi, Discovery+ जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें