Lava Bold N2 Lite: नोएडा की स्मार्टफोन कंपनी Lava ने बुधवार को भारत में Lava Bold N2 Lite लॉन्च किया है, जो उसके Bold N2 सीरीज का नया मॉडल है। यह नया हैंडसेट हाल ही में लॉन्च हुए Lava Bold N2 Lite Pro और स्टैंडर्ड Bold N2 मॉडल्स के साथ जुड़ता है। यह फोन इस महीने के अंत में e-commerce प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Lava Bold N2 Lite दो कलर ऑप्शन और एक ही स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc चिपसेट लगा है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.75 इंच का टचस्क्रीन भी है।
