Lava Play Max 5G: अगर आप कम बजट में एक नया स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं, तो Lava का Play Max 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, इस फोन को भारत में आज लॉन्च कर दिया गया है, और यह फोन Lava Play सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें आपको Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 SoC और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। अब चलिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
Lava Play Max 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। जबकि इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत, जो 8GB RAM के साथ आता है, 14,999 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Deccan Black और Himalayan White में लॉन्च किया गया है।
Lava Play Max 5G स्पेसिफिकेशन्स
Lava Play Max 5G में 6.72-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन MediaTek Dimensity 7300 SoC मिलता है, जो 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। Lava का यह फोन Android 15 पर रन करता है। इस फोन में कंपनी ने वर्चुअल रैम फीचर भी दिया है। इसकी मदद से फोन की RAM को 8 GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। Lava के इस फोन में MicroSD कार्ड स्लॉट दिया गया है, जो 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।
इस फोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग सेशन के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए थर्मल मैनेजमेंट के लिए Vapour Chamber कूलिंग का सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP54-रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Lava का कहना है कि इस में फोन COD Mobile, BGMI और Free Fire जैसे गेम आसानी से खेले जा सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो Lava Play Max 5G में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।