16,699 रुपये में Lava का नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस

जो लोग कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए Lava ने एक नया ऑप्शन पेश किया है। दरअसल, कंपनी का Lava Shark 2 Pro 5G अब भारतीय बाजार में आ गया है। इस बार Lava ने फोन का डिजाइन सिंपल रखा है।

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा, Lava का नया 5G फोन हुआ लॉन्च

जो लोग कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए Lava ने एक नया ऑप्शन पेश किया है। दरअसल, कंपनी का Lava Shark 2 Pro 5G अब भारतीय बाजार में आ गया है। इस बार Lava ने फोन का डिजाइन सिंपल रखा है, जिसमें नीचे बाईं ओर ब्रांडिंग और गोल किनारों वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के दाहिने हिस्से में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। अब बिना देर किए, आइए इस डिवाइस की कीमत, उपलब्धता, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पर नजर डालते हैं।

Lava Shark 2 Pro 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Lava Shark 2 Pro के 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में 16,699 रुपये रखी गई है। इसे देशभर में Lava के ऑथराइज्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। मार्केट में यह फोन दो कलर ऑप्शन यह दो कलर ऑप्शन Nanda Silver और Akash Blue में उपलब्ध है।


Lava Shark 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Lava Shark 2 Pro में 6.75-इंच का HD+ LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस का वादा करता है।

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है, जो आजकल के डिवाइस में कम ही देखने को मिलता है। यह हैंडसेट IP64 सर्टिफाइड है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

कैमरे की बात करें तो, Lava Shark 2 Pro में 50MP का रियर कैमरा है, जिसमें Night Mode, HDR, Film, Portrait, Beauty, Document Correction, Dual-View Video, AI Emoji, GIF, Pro Mode, Motion Photo, Panorama, Slow Motion, Time Lapse, Intelligent Scanning और अलग-अलग Filters का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए, इस डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।

यह भी पढ़ें: Instagram की फोटो-वीडियो फोन में कैसे करें डाउनलोड? देखें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।