Get App

Samsung Galaxy S26 FE के लीक स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या होगा खास

Samsung Galaxy S26 FE: Samsung ने पिछले साल अपना Galaxy S25 FE स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लेकिन अब कई ऑनलाइन लीक से पता चल रहा है कि कंपनी इसका अगला मॉडल Galaxy S26 FE लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 3:06 PM
Samsung Galaxy S26 FE के लीक स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या होगा खास
Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस लीक

Samsung Galaxy S26 FE: Samsung ने पिछले साल अपना Galaxy S25 FE स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लेकिन अब कई ऑनलाइन लीक से पता चल रहा है कि कंपनी इसका अगला मॉडल Galaxy S26 FE लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन Black, Violet, Sky Blue और White कलर ऑप्शन में आ सकता है। अब चलिए जानते हैं डिवाइस में आपको कौन सा फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

कोरियन ब्लॉग Naver पर Lanzuk की एक नई पोस्ट के अनुसार, Samsung अपने अपकमिंग Galaxy S26 FE को ग्लॉसी बैक डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन Black, Violet, Sky Blue, White, Pink और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। यह Galaxy S26 का थोड़ा सस्ता या “टोन-डाउन” वर्जन हो सकता है। फोन में पीछे की तरफ वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसमें अलग-अलग कटआउट की जगह सभी कैमरे एक ही मॉड्यूल में दिए जा सकते हैं।

हाल ही में ऑनलाइन सामने आई लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में फ्लैश को कैमरा मॉड्यूल के साइड में रखा जा सकता है। कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में ट्रिपल मेन कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा होने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें