iOS 27 Developer Beta: Apple ने आज वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 में अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए। इस दौरान कंपनी ने iOS 27 की भी घोषणा की, जो कई नए फीचर्स और बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा। बता दें कि iOS 27, iOS 26 का सक्सेसर होगा, जिसने Apple iPhones के इस्तेमाल के तरीके में काफी बदलाव किए थे। यह भी घोषणा की गई है कि iOS 27 का डेवलपर बीटा इसी महीने से उपलब्ध होगा, और इसका पब्लिक बीटा अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। तो चलिए, iOS 27 डेवलपर बीटा डाउनलोड करने के सभी स्टेप्स के बारे में जानते हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
अपने डिवाइस पर iOS 27 डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने से पहले, कुछ जरूरी काम कर लें ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में आपका डेटा सुरक्षित रहे। सबसे पहले, अपने डिवाइस का बैकअप लें और कोशिश करें कि आप अपने रोजाना इस्तेमाल होने वाले iPhone पर डेवलपर बीटा इंस्टॉल न करें। क्योंकि डेवलपर बीटा वर्जन में बग हो सकते हैं जो आपके फोन और उसमें मौजूद डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
अपने iPhone पर iOS 27 डेवलपर बीटा कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले अपने iPhone में Apple App Store खोलें और इसके बाद Apple Developer ऐप सर्च करें और उसे डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद Apple Developer Program में रजिस्टर करें। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह एक फ्री प्रोग्राम है, जिसके जरिए यूजर्स डेवलपर बीटा वर्जन को पहले से टेस्ट कर सकते हैं।
इसके बाद, सेटिंग्स में जाकर अपने Apple Developer Program में रजिस्टर Apple ID का उपयोग करके iOS 27 डेवलपर बीटा इंस्टॉल करें। इसके लिए, Settings पर जाएं > General पर टैप करें > Software Update विकल्प चुनें > यहां बीटा अपडेट्स पर जाएं > फिर iOS 27 डेवलपर बीटा चुनें।
नोट: अगर आपको iOS 27 डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है, तो Settings में जा कर Privacy & Security पर टैप करें। इसके बाद Developer Mode का विकल्प खोजें और उसे Enable (ऑन) कर दें।