Get App

Lenovo Legion 5 (2025) भारत में लॉन्च, मिलेगा 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज, जानें कीमत

Lenovo Legion 5 (2025): Lenovo ने भारत में एक नया गेमिंग लैपटाप Legion 5 (2025) लॉन्च किया है। इसमें IPS LCD पैनल, Nvidia GeForce RTX 5050 GPU और 80Wh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इस लैपटॉप को AMD के लेटेस्ट Ryzen 200 सीरीज प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 11:29 AM
Lenovo Legion 5 (2025) भारत में लॉन्च, मिलेगा 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज, जानें कीमत
Lenovo Legion 5 (2025) भारत में लॉन्च, मिलेगा 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज

Lenovo Legion 5 (2025): क्या आप गेमिंग के लिए एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Lenovo ने भारत में एक नया गेमिंग लैपटाप Legion 5 (2025) लॉन्च किया है। इसमें IPS LCD पैनल, Nvidia GeForce RTX 5050 GPU और 80Wh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इस लैपटॉप को AMD के लेटेस्ट Ryzen 200 सीरीज प्रोसेसर और दमदार स्पेक्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। अब चलिए हम इस गेमिंग लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Lenovo Legion 5 (2025): स्पेसिफिकेशन्स

  • Lenovo Legion 5 (2025) लैपटॉप में 15.3-इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 1920 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन और 300 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 का है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision, और Nvidia G-Sync को सपोर्ट करता है। साथ ही इसके स्क्रीन को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है।
  • Lenovo के इस गेमिंग लैपटॉप को AMD के नए Ryzen 7 260 CPU के साथ लाया गया है, जिसमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Nvidia GeForce RTX 5050 GPU दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 80Wh बैटरी दी गई है, जो 245W चार्जिंग एडाप्टर को सपोर्ट करेगी।
  • इस लैपटॉप में 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 160W TDP के साथ Lenovo का Turbo Fan, कॉपर हीट पाइप और एल्यूमिनियम हीट सिंक दिया गया है। नया CPU कई AI-पावर्ड फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिसके लिए डिवाइस में एक अलग AI चिप शामिल की गई है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें